बाजार में आई दुनिया की सबसे महंगी दवा, एक डोज की कीमत 28 करोड़ रुपये! इस गंभीर बीमारी में होगी इस्तेमाल

कंपनी का कहना है कि इसके बाजार में आने से हेल्थ केयर में लागत बहुत कम हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 नवंबर 2022 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Hemgenix दुनिया की सबसे महंगी दवा है।
  • हीमोफिलिया बी डिसॉर्डर को ठीक करने में होगी इस्तेमाल।
  • एक डोज की कीमत 28 करोड़ रुपये भी ज्यादा।

USFDA ने Hemgenix को अप्रूवल दिया है। इसे CSL कंपनी ने बनाया है।

Photo Credit: Twitter/FDA

दुनिया की सबसे महंगी दवा बाजार में आई है जिसका नाम हेमजेनिक्स (Hemgenix) है। इसे अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मान्यता भी दे दी है। इस दवा की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। Hemgenix की एक डोज की कीमत 35 लाख डॉलर के करीब रखी गई है। भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो इसकी एक डोज की कीमत 28 करोड़ रुपये के लगभग बैठती है। हेमजेनिक्स को सीएसएल कंपनी ने बनाया है। दवा की इतनी ज्यादा कीमत होने की वजह भी एफडीए ने बताई है। यह दवा ऐसी बीमारी के लिए इस्तेमाल होगी जो बहुत ही दुर्लभ है और जिसका इलाज बहुत महंगा है। 

Hemgenix को अमेरिका में FDA ने अप्रूवल दिया है और इसकी कीमत 28 करोड़ रुपये के लगभग है। यह सिर्फ एक डोज की कीमत है। दवा इतनी महंगी इसलिए है क्योंकि यह एक जेनेटिक बीमारी के इलाज में इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। इसे हीमोफिलिया बी के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें खून का थक्का जमना कम हो जाता है। उदाहरणत: अगर किसी व्यक्ति को चोट लग जाती है तो कुछ देर में वहां पर खून का थक्का बनकर खून शरीर से बाहर गिरना बंद हो जाता है। लेकिन हीमोफीलिया बी से ग्रसित व्यक्ति में यह थक्का आसानी से नहीं जमता है और खून को बहने से रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। 

हेमजेनिक्स इस बीमारी के लिए जीन थैरेपी के रूप में उतारी गई है। यह ऐसी दवा है जिसका वन टाइम डोज ही इस बीमारी को ठीक करने के लिए काफी होगा। इसीलिए FDA का कहना है कि इस दवा की जो कीमत रखी गई है वह बिल्कुल वाजिब है। पहला तो ये कि यह बीमारी ऐसी है जिसका इलाज करना संभव नहीं था और व्यक्ति पूरी उम्र इससे जूझता था। इसलिए इसकी दवा बनना बहुत बड़ी उपलब्धि है। दूसरा ये कि इस दवा को बनाने में सालों का शोध और मेहनत शामिल है। इसलिए इसकी जो भी कीमत रखी गई है, वह एकदम सही है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि इसके बाजार में आने से हेल्थ केयर में लागत बहुत कम हो जाएगी। हीमोफीलिया बी एक ऐसा डिसॉर्डर है जिसका इलाज बहुत दुर्लभ है। यह गंभीर बीमारी है और 40 हजार लोगों में से किसी एक में पाई जाती है। हेमजेनिक्स के बारे में कहा गया है कि यह लीवर में क्लॉटिंग प्रोटीन के लिए जीन देता है और उसके बाद बीमारी से ग्रसित व्यक्ति इस जीन को स्वयं ही अपने शरीर में बनाने लगता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.