हैकर ग्रुप का दावा : आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल की वेबसाइटें अभी भी असुरक्षित

ऑनलाइन दिखाई दिया वह डेटा 700GB साइज का था। रिसर्चर्स के अनुसार, उसमें कस्‍टमर्स और कर्मचारियों के 54 लाख ई-मेल अड्रेस थे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 जनवरी 2022 12:01 IST
ख़ास बातें
  • हैकर ग्रुप ShinyHunters ने यह दावा किया है
  • ABFRL के स्वामित्व वालीं साइटें असुरक्षित होने का दावा है
  • कस्‍टमर्स को इन वेबसाइटों ने खरीदारी नहीं करने को कहा गया है

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि वह घटना की जांच कर रहे हैं। इसके लिए कंपनी ने फोरेंसिक सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट को लगाया है।

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) की वेबसाइटें अभी भी कस्‍टमर्स के लिए असुरक्षित हैं। कंपनी के डेटा को कथित रूप से लीक करने वाले हैकर ग्रुप ने यह दावा Gadgets 360 के साथ बातचीत में किया है। ऑनलाइन दिखाई दिया वह डेटा 700GB साइज का था। रिसर्चर्स के अनुसार, उसमें कस्‍टमर्स और कर्मचारियों के 54 लाख ई-मेल अड्रेस थे। हालांकि कंपनी ने कहा है कि कस्‍टमर्स और कर्मचारियों की इन्‍फर्मेशन तक उसकी पहुंच सिक्‍योर है। कस्‍टमर्स को इस घटना के बारे में सूचित करने और उनके पासवर्ड को ‘प्रो-एक्टिव' उपाय के तौर पर रीसेट करने के लिए कंपनी ने ई-मेल भी भेजा है।

हैकर ग्रुप ShinyHunters ने Gadgets 360 को बताया कि आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) के स्वामित्व वालीं साइटें अभी भी असुरक्षित हैं। कस्‍टमर्स को ABFRL, Jaypore, Pantaloons समेत कंपनी की अन्‍य वेबसाइट से खरीदारी नहीं करने के लिए कहा गया है।

हैकर ग्रुप ने यह भी दावा किया कि उसके पास अभी भी ABFRL डेटा तक हिडन एक्‍सेस था। Gadgets 360 हैकर ग्रुप द्वारा किए गए दावों को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करने में सक्षम नहीं था। इस बारे में पूछे जाने पर ABFRL ने कहा कि कस्‍टमर्स और कर्मचारियों की इन्‍फर्मेशन तक उसकी पहुंच सिक्‍योर है।

Gadgets 360 को दिए एक बयान में ABFRL के प्रवक्ता ने कहा कि वह घटना की जांच कर रहे हैं। इसके लिए कंपनी ने फोरेंसिक सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट को लगाया है। संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी है और दोषियों को पकड़ने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि उसके ऑपरेशन या बिजनेस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।  

प्रवक्ता ने बताया है कि ऐहतियाती कदम उठाते हुए उसने सभी कस्‍टमर्स के पासवर्ड रीसेट कर दिए हैं और OTP बेस्‍ड ऑथेन्टिकेशन को इनेबल किया है। कस्‍टमर्स और कर्मचारियों की इन्‍फर्मेशन को सुरक्षित करने के लिए और कदम भी उठाए हैं।
Advertisement

कंपनी ने कहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में हमारे कुछ कस्‍टमर्स के प्रोफाइल की जानकारी कुछ साइबर फोरम में जारी की गई है। हम जानते हैं कि यह आपके लिए चिंता का विषय होगा। हमने अपने सभी कस्‍टमर्स के पासवर्ड को ‘एहतियाती उपाय' के तौर पर रीसेट किया। इसके साथ ही OTP बेस्‍ड वन-टाइम पासवर्ड को इनेबल किया। कंपनी का दावा है कि इसके अलावा भी उसने कई कदम कस्‍टमर्स की इन्‍फर्मेशन को सिक्‍योर करने के लिए उठाए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.