Hyundai Santro को बदल दिया 90 km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार में, देखें वीडियो

इस कार में वर्धन ने 6kW, 72V क्षमता की ब्रशलैस DC इलेक्ट्रिक मोटर (BLDC) का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 20:44 IST
ख़ास बातें
  • मिहिर ने अपनी कार को 3,000 डॉलर (करीब 2.4 लाख रुपये) में कन्वर्ट किया है
  • कार में 6kW, 72V ब्रशलैस DC इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है
  • कार कथित तौर पर 60 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है

मिहिर ने अपनी कार को 3,000 डॉलर (करीब 2.4 लाख रुपये) में कन्वर्ट करके दिखाया है

भारत में किसी ICE वाहन, खासतौर पर कार को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने के लिए कई कंपनियां कन्वर्जन किट देती है। हालांकि, देश के एक बुद्धिमान और कुशल युवा मिहिर वर्धन (Mihir Vardhan) ने एक हुंडई सेंट्रो (Hyundai Santro) कार को अपनी बेहद छोटी टीम की मदद से इलेक्ट्रिक में बदलने का काम किया है। वर्धन अपना एक YouTube चैनल भी चलाते हैं, जहां वे 'मजेदार, सरल और बजट के अनुकूल DIY रोबोटिक्स, साइंस और टेक्नोलॉजी वीडियो' शेयर करते हैं। उन्होंने इस अपने इस चैनल पर हुंडई सैंट्रो कार को इलेक्ट्रिक में बदलने की अपनी पूरी यात्रा को विस्तार से समझाया है।

Making With Mihir नाम से YouTube चैनल चलाने वाले मिहिर वर्धन ने अपनी Hyundai Santro को एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) में बदलने की प्रक्रिया को अपने चैनल पर शेयर किया है। उनके अनुसार, उन्हें यह कारनामा करने में तीन दिन लगे। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि जहां एक ओर मार्केट में उपलब्ध इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट नई इलेक्ट्रिक कार की लगभग आधी कीमत में आती हैं। वहीं, मिहिर ने अपनी कार को 3,000 डॉलर (करीब 2.4 लाख रुपये) में कन्वर्ट करके दिखाया है। हालांकि, लंबे समय से हो रही प्लानिंग और कई दिनों की महनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
Advertisement


वीडियो में उन्होंने कन्वर्जन प्रक्रिया को विस्तार से समझाया है। उन्होंने पूरे इंजन को हटाने के बजाय केवल सिलेंडर हेड कहे जाने वाले ऊपरी आधे हिस्से को हटाया और पिस्टन को भी हटा दिया। उनका कहना है कि आधा इंजन छोड़ने से समय, पैसा और मेहनत की बचत होती है। इसके बाद वर्धन ने एक L शेप मोटर माउंट बनाया और उसे इंजन ब्लॉक के ऊपर फिक्स कर दिया। इससे कथित तौर पर बिना किसी अतिरिक्त मोटर के कार का पावर स्टीयरिंग और एयर कंडीशनिंग बरकरार रहते है।
Advertisement

इस कार में वर्धन ने 6kW, 72V क्षमता की ब्रशलैस DC इलेक्ट्रिक मोटर (BLDC) का इस्तेमाल किया है। इसके बैटरी पैक को बूट में फिक्स किया गया है, जो एक 72V 100Ah क्षमता की लिथियम फैरोफोस्फेट (LFP) बैटरी है। कार कथित तौर पर 60 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 80-90 km बताई गई है। यह भी दावा किया गया है कि इस कार को चलाने का खर्चा 1 रुपये प्रति किलोमीटर है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hyundai Santro, Hyundai Santro Electric
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.