• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बिना पेडल के चलने वाली Gozero Skellig Lite इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

बिना पेडल के चलने वाली Gozero Skellig Lite इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Gozero Skellig Lite की भारत में कीमत 19,999 रुपये रखी गई है और यह ऑलाइन एक्सक्लूसिव मॉडल है। इसका मतलब यह है कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Cycle) को केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

बिना पेडल के चलने वाली Gozero Skellig Lite इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

GoZero Skellig Lite की भारत में कीमत 19,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Gozero ने Skellig Lite नाम से ऑनलाइन एक्सक्लूसिव ई-बाइक लॉन्च की है
  • भारत में इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 19,999 रुपये है
  • 25 Kmph की टॉप स्पीड और 25 किलोमीटर की रेंज के साथ आती है यह ई-बाइक
विज्ञापन
देश में पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और दूसरी ओर सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर अच्छी सब्सिडी की पेशकश कर लोगों को ई-मोबिलिटी की ओर कदम बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता भी इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही इंग्लैंड की एक कंपनी Gozero ने भी किया है। कंपनी ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक (e-Bike) पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नई Skellig Lite इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) लॉन्च की है। यह कंपनी की 'किफायती' ई-बाइक है, जो कुछ अच्छे फीचर्स से लैस आती है। 

Gozero Skellig Lite की भारत में कीमत 19,999 रुपये रखी गई है और यह ऑलाइन एक्सक्लूसिव मॉडल है। इसका मतलब यह है कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Cycle) को केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह Skellig सीरीज़ की सबसे किफायती ई-बाइक है। इसके अलावा कंपनी के पास पहले से Skellig और Skellig Pro उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 32,499 रुपये और 39,999 रुपये है।

डिज़ाइन की बात करें, तो यह पारंपरिक साइकल के डिज़ाइन से प्रेरित है। इसके फ्रेम के बीच में एक बैटरी पैक और अन्य जरूरी कंपोनेंट फिट हैं, जो इसे बिना पेडल के थ्रॉटल के इस्तेमाल से चलने में मदद करते हैं। टायर बड़े हैं और ट्रांस्मीशन मल्टी गियर सेट से लैस है। पावर के मामले में, Skellig Lite में 250W की रियर हब-ड्राइव मोटर लगी है, जिसकी मदद से यह ई-बाइक 25 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 3-लेवल पेडल असिस्ट मिलता है। 

बैटरी पैक की क्षमता 210 Wh है, जिसे फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है। इसकी रेंज 25 कोलोमीटर है। बाइक में गोजीरो ड्राइव कंट्रोल 2.0 एलईडी डिस्प्ले यूनिट शामिल है, जिसके जरिए राइडर तीन पेडल-असिस्ट मोड के बीच स्विच कर सकता है। इस ई-बाइक में 26x1.95 डायमेंशन के टायर का इस्तेमाल हुआ है और मिक्स्ड मेटल स्टेम हैंडल, स्पेशलाइज्ड वी-ब्रेक और मजबूत फ्रंट फोर्क शामिल है।

कंपनी का कहना है कि स्केलिग के सभी तीन वेरिएंट्स - स्केलिग, स्केलिग लाइट और स्केलिग प्रो को भारतीय बाजार में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और समय के साथ तीनों मॉडल की बिक्री बढ़ रही है।     
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »