डेबिट व क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये तक के भुगतान पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2016 13:24 IST
500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद नकदी की समस्या के बीच सरकार ने क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपये तक की खरीद-फरोख्त पर सर्विस टैक्स की छूट दी है। सरकार इस तरह की छूट देकर कैशलैस ट्रांज़ेक्शन को बढ़ावा देना चाहती है।

पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ''क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए 2000 रुपये तक के सिंगल ट्रांज़ेक्शन पर सर्विस टैक्स से छूट दी जा रही है। '' वित्त मंत्री अरुण जटली संसद में इसे लागू करने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी करेंगे।
Advertisement

8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बड़े नोटों के ऐलान के बाद देशभर में लोगों के पास नकदी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बैंकों व एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लंबी-लंबी कतारें हैं। सरकार डिजिटल ट्रांज़ेक्शन को बढ़ावा दे रही है ताकि भारत एक कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ सके। हाल ही में सरकर ने बैंकों से देशभर में 10 लाख पीओएस मशीनें इंस्टॉल करने को भी कहा था।

बता दें कि बुधवार को आरबीआई ने घोषणा की थी कि 2,000 रुपये तक के ऑनलाइन कार्ड भुगतान के लिए अब ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा को पाने के लिए ग्राहकों को कार्ड जारी करनेवाले बैंक के द्वारा एक बार पंजीकरण की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उसके बाद पंजीकृत ग्राहक को मर्चेट के पास बार-बार कार्ड का विवरण डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और मेहनत बचेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.