AarogyaPath पोर्टल लॉन्च, आप रख पाएंगे हेल्थकेयर सप्लाई पर रियल-टाइम नज़र

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, यह इंटीग्रेड पब्लिक प्लेटफॉर्म रोज़ाना ग्राहकों को रोज महसूस होने वाली समस्याओं जैसे सीमित आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता,अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स की पहचान करने में, अधिक समय लेने वाली प्रक्रिया और सप्लायर्स की सीमित पहुंच आदि से निपटने में मदद करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जून 2020 11:54 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट डेटा के अनुसार, भारत में 11,502 नए कोरोना वायरस केस सामने आए
  • CSIR ने इस वेबसाइट को 12 जून को लॉन्च किया
  • यह प्लेटफॉर्म व्यवसाय में भी बढ़ाएगा अवसर

AarogyaPath है भारत का वेब आधारित हेल्थकेयर सप्लाई चेन सॉल्यूशन

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों व स्वास्थ्य सुविधाओं में आ रही कमी को देखते हुए एक नई वेबसाइट लॉन्च की गई है, जिसका नाम है "AarogyaPath"। COVID-19 महामारी को मद्देनजर रखते हुए यह भारत का वेब आधारित हेल्थकेयर सप्लाई चेन सॉल्यूशन हैं, जिसका उद्देश्य मैन्युफैक्चरर्स, सप्लायर्स और ग्राहकों को महत्वपूर्ण हेल्थकेयर सप्लाई की रियल-टाइम उपलब्धता प्रदान करना है। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्री रिसर्च (CSIR) ने इस पोर्टल को 12 जून को लॉन्च किया।
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, यह इंटीग्रेड पब्लिक प्लेटफॉर्म रोज़ाना ग्राहकों को रोज महसूस होने वाली समस्याओं जैसे सीमित आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता,अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स की पहचान करने में, अधिक समय लेने वाली प्रक्रिया और सप्लायर्स की सीमित पहुंच आदि से निपटने में मदद करेगा।
 
इसके अलावा यह प्लेटफॉर्म मैन्युफैक्चरर्स और सप्लायर्स को पैथोलॉजिकल लैब, मेडिकल स्टोर, अस्पताल आदि जैसे ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करेगा।

CSIR को इस पोर्टल से उम्मीद है कि यह हेल्थकेयर सप्लाई की उपलब्धता में सुधार लाकर भारत में मरीज़ की देखभाल में आने वाली कमी को पूरा करेगा।
Advertisement

गौरलतब है कि बढ़ती ग्राहकों की संख्या और उत्पादों की नई जरूरत को देखते हुए इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवसाय विस्तार में भी अवसर पैदा होंगे।
Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, भारत में 11,502 नए कोरोना वायरस केस सामने आए हैं इससे पहले देश में कोरोना वायरस केस 3,32,424 के पार हो गए थे।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.