• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 5.6K रिकॉर्डिंग और AI फीचर्स वाला GoPro MAX 360 कैमरा भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 38,500 रुपये

5.6K रिकॉर्डिंग और AI फीचर्स वाला GoPro MAX 360 कैमरा भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 38,500 रुपये

GoPro MAX 360 की भारत में कीमत 38,500 रुपये रखी गई है। इसे देश में अप्रैल 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

5.6K रिकॉर्डिंग और AI फीचर्स वाला GoPro MAX 360 कैमरा भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 38,500 रुपये

Photo Credit: GoPro

ख़ास बातें
  • GoPro MAX 360 की भारत में कीमत 38,500 रुपये रखी गई है
  • इसे देश में अप्रैल 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसे Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन चैनल्स के साथ ऑफलाइन भी बेचा जाएगा
विज्ञापन
GoPro MAX 360 कैमरा को भारत में लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एक 360 डिग्री कैमरा है, जिसे आजकल व्लॉगिंग या स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने वाले पसंद करते हैं। यह 5.6K रिजॉल्यूशन तक डुअल-कैमरा 360-डिग्री रिकॉर्डिंग, 1440p सिंगल-लेंस रिकॉर्डिंग और 16.6MP 360 इमेज प्रदान करता है। इसमें AI-पावर्ड ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग, CameraFX, कीफ्रेमिंग और AI एडिटिंग टूल शामिल हैं। मजबूत, वाटर रेजिस्टेंट (5 मीटर तक) डिजाइन के साथ आने का दावा करने वाला कैमरा रिकॉर्डिंग के समय हवा के शोर को कम करने के लिए छह माइक्रोफोन और एक रिमूवेबल 1960mAh एंड्यूरो बैटरी से लैस आता है।
 

GoPro MAX 360 price in India, specifications

GoPro MAX 360 की भारत में कीमत 38,500 रुपये रखी गई है। इसे देश में अप्रैल 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह Amazon इंडिया और Flipkart जैसे ऑनलाइन चैनल्स के साथ-साथ ऑफलाइन चैनल्स के जरिए बेचा जाएगा।

GoPro MAX 360 अपने डुअल कैमरा सेटअप की बदौलत 360 रिकॉर्डिंग प्रदान करता है। 360 डिग्री मोड में, यूजर्स 16.6MP रिजॉल्यूशन पर, 5.5MP HERO मोड पर रिकॉर्ड कर सकते हैं, जबकि PowerPano मोड 6.2MP पर रिकॉर्ड हो सकता है। इसके सिंगल लेंस रिकॉर्डिंग से 1440p रिकॉर्डिंग का ऑप्शन है, जबकि 360 डिग्री स्टिच्ड फुटेज 5.6K रिजॉल्यूशन तक जाता है।

नया GoPro MAX 360 छह माइक्रोफोन के साथ आता है, जो रिकॉर्डिंग के समय हवा के शोर को कम करने का दावा करते हैं। इसमें RAW ऑडियो कैप्चर की जा सकती है। कंपनी का दावा है कि इसमें 5 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस मिलती है, जिससे इसे कुछ हद तक अंडर वाटर भी यूज किया जा सकता है। कई तरह के वातावरण में इस्तेमाल के लिए इसे ड्यूरेबल बनाए जाने का भी दावा किया गया है। हालांकि, ड्यूरेबिलिटी के लिए किसी स्पेशल सर्टिफिकेशन या रेटिंग का जिक्र नहीं किया गया है।

इसमें AI-पावर्ड फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग, सिनेमैटिक कैप्चर के लिए CameraFX, कीफ्रेमिंग और AI एडिटिंग टूल आदि शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सपोर्ट मौजूद है। GoPro MAX 360 में रिमूवेबल एंडुरो 1960mAh बैटरी पैक मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »