Google Assistant पर 26 जनवरी से बंद होने जा रहे हैं ये 17 फीचर्स!

Google के पॉपुलर वॉयस कमांड ऐप Google Assistant में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जनवरी 2024 20:37 IST
ख़ास बातें
  • क्वालिटी और रिलायबिलिटी को बढ़ाने के लिए कंपनी हटाएगी फीचर्स।
  • 17 फीचर्स को गूगल वॉयस असिस्टेंट से हटाया जाने वाला है।
  • 26 फरवरी तक कंपनी इनमें से अधिकतर फीचर्स को पूरी तरह से हटा चुकी होगी।

वॉयस असिसटेंट गूगल का पॉपुलर असिस्टेंट ऐप है जो वॉयस कमांड के जरिए काम करता है।

Google Assistant की मदद आपने भी कभी न कभी जरूर ली होगी। वॉयस असिसटेंट गूगल का पॉपुलर असिस्टेंट ऐप है जो वॉयस कमांड के जरिए काम करता है। लेकिन कंपनी इसमें से अब कई फीचर्स को हटाने जा रही है। एक या दो नहीं, बल्कि 17 फीचर्स को गूगल वॉयस असिस्टेंट से हटाया जाने वाला है। कंपनी ने कहा है कि गूगल असिस्टेंट की क्वालिटी और रिलायबिलिटी यानी इस पर निर्भरता को और बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है। आइए जानते हैं 17 फीचर्स को हटाने के बाद कैसे बदल जाएगा गूगल असिस्टेंट के काम करने का तरीका। 

Google के पॉपुलर वॉयस कमांड ऐप Google Assistant में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी 17 फीचर्स को इसमें से हटाने जा रही है। यह फीचर्स 26 जनवरी से हटा दिए जाएंगे। अगर 26 जनवरी के बाद आप इन फीचर्स को इस्तेमाल करेंगे तो ये उपलब्ध नहीं होंगे। 9to5Google के अनुसार 26 फरवरी तक कंपनी इनमें से अधिकतर फीचर्स को पूरी तरह से हटा चुकी होगी। आइए बताते हैं इनके बारे में। 
  • Google Play Books पर अब ऑडियो बुक्स वॉयस के जरिए कंट्रोल नहीं किया जा सकेगा। लेकिन मोबाइल से इन्हें कास्ट जरूर किया जा सकेगा। 
  • कुकिंग का शौक रखने वालों के लिए भी बुरी खबर है। अब यहां कुक मैनेजमेंट नहीं किया जा सकेगा। रेसिपी ट्रांसफर करना, इंस्ट्रक्शनल वीडियो, और स्टेप बाय स्टेप गाइड को अब हटाया जा रहा है। लेकिन रेसिपी को ऑनलाइन सर्च जरूर किया जा सकेगा। 
  • गूगल असिस्टेंट पर अब मीडिया सेटिंग नहीं की जा सकेगी। यानी मीडिया, म्यूजिक या रेडियो और अलार्म आदि की सेटिंग वॉयस के जरिए मैनेज नहीं की जा सकेगी। 
  • स्मार्ट डिस्प्ले और स्पीकर्स पर स्टॉपवॉच मैनेजमेंट भी कंपनी हटाने जा रही है। लेकिन यहां अलार्म सेटिंग और टाइमर सेट करने का फीचर जारी रहेगा। 
  • डिवाइस को वॉयस कॉल करना या गूगल फैमिली ग्रुप में ब्रॉडकास्ट अब नहीं हो सकेगा। लेकिन घर के अंदर डिवाइसेज पर ब्रॉडकास्ट जारी रहेगा। 
  • वॉयस के जरिए अब आप ईमेल, वीडियो, या ऑडियो मैसेज नहीं भेज पाएंगे। लेकिन कॉलिंग, और टेक्स्ट मैसेज भेजना जारी रहेगा। 
  • वॉयस के जरिए कॉन्टेक्ट इंफॉर्मेशन नहीं मांगी जा सकेगी। लेकिन कॉल किया जा सकेगा। 
  • Fitbit Sense और Versa 3 डिवाइसेज पर वॉयस कंट्रोल एक्टविटीज अब उपलब्ध नहीं होंगी। 
  • इसके बजाए अब यूजर को एक्टिविटी कंट्रोल के लिए बटन इस्तेमाल करना होगा। लेकिन पिक्सल वॉच पर वॉयस कंट्रोल सपोर्ट जारी रहेगा। 
  • अपने ट्रेवल प्लान्स अब वॉयस के जरिए चेक नहीं कर पाएंगे। लेकिन फ्लाइट स्टेटस चेक कर सकते हैं। 
  • पेमेंट सेंड करना, रिजर्वेशन करना, या सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करना अब गूगल असिस्टेंट के माध्यम से नहीं हो सकेगा। लेकिन आप वॉयस असिस्टेंट के जरिए ऐप को खोल सकेंगे। 

ये सभी बदलाव Google Assistant में होने जा रहे हैं। यानी आने वाले कुछ दिनों में ये सभी फीचर्स गूगल असिस्टेंट से नदारद हो जाएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.