Google की पैरेंट कंपनी Alphabet इंटरनेट बैलून बिजनेस लून (Loon) को करेगी बंद

Google (गूगल) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट(Alphabet) अपने इंटरनेट बैलून बिजनेस Loon (लून) को बंद कर रही है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2021 20:05 IST
ख़ास बातें
  • 2011 में लून सर्विस को शुरू किया गया था
  • गूगल ने अब इस सर्विस को बंद करने का फैसला किया है
  • यह सर्विस काफी महंगी पड़ रही थी

अल्फाबेट ने लून को 2011 में शुरू किया था।

Google (गूगल) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट(Alphabet) अपने इंटरनेट बैलून बिजनेस Loon (लून) को बंद कर रही है। इसका मकसद टेलीकॉम सेल टावरों के विकल्प के तौर पर सस्ता साधन उपलब्ध करवाना था। हालांकि गूगल का यह बिजनेस फायदे का सौदा साबित नहीं हुआ और कंपनी ने इस बिजनेस को बंद करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि अल्फाबेट ने लून को 2011 में शुरू किया था। गूगल का मकसद इसके जरिए दुनिया के ऐसे इलाकों में मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क स्थापित करना था, जहां टेलीकॉम टॉवर नहीं लगाए जा सकते या फिर इन्हें लगाना बहुत महंगा है।       

Google ने इसके लिए टेनिस कोर्ट के आकार के बैलून का इस्तेमाल किया। यह बैलून हवा में लटकता है और सोलर पावर से चलता है। लून के चीफ एग्जिक्यूटिव Alastair Westgarth ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, हमें इसमें दिलचस्पी दिखाने वाले कई पार्टनर बने। लेकिन हमें ऐसा रास्ता नहींं मिला जिसमें कॉस्ट को कम कर लॉन्ग टर्म सस्टेनेबल बिजनेस को खड़ा किया जा सके। अल्फाबेट ने 2020 में केन्या में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। हालांकि वहां इसकी पार्टनर Telkom Kenya ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।   
Advertisement

दरअसल गूगल जिस बैलून के जरिए लोगों को नेटवर्क देने की योजना बना रही थी , उसमें हीलियम गैस भरी होती है। वैसे टावर की तुलना में एक बैलून ज्यादा एरिया को कवर करता है और वह अधिक लोगों को इंटरनेट दे सकता है। लेकिन इसमें एक दिक्कत यह थी कि एक बैलून आसमान में सिर्फ 5 महीने ही हवा में रह सकता है। टेलीकॉम कंपनियों के लिए यह बैलून काफी खर्च वाला साधन था, जिसके चलते गूगल के इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी खत्म हो गई।     


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Loon Project, Alphabet, Google india

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.