Google One Lite Plan: 30GB फ्री स्टोरेज वाला प्लान लाई Google! यूजर्स की मौज

Google One Lite को कंपनी ने 59 रुपये प्रति महीना की कीमत में उतारा है।

Google One Lite Plan: 30GB फ्री स्टोरेज वाला प्लान लाई Google! यूजर्स की मौज

कंपनी Google One नाम से क्लाउड स्टोरेज सर्विस देती है जिसके तहत यूजर Google One सब्सक्रिप्शन प्लान ले सकता है।

ख़ास बातें
  • Google अपने यूजर्स के लिए क्लाउड स्टोरेज उपलब्ध करवाती है
  • Google One Lite को कंपनी ने 59 रुपये प्रति महीना की कीमत में उतारा है
  • सिर्फ 59 रुपये प्रति महीना में यूजर को 30GB स्टोरेज मिलेगी
विज्ञापन
Google अपने यूजर्स के लिए क्लाउड स्टोरेज उपलब्ध करवाती है जिसके तहत यूजर गूगल में अपनी स्टोरेज को एक्सपेंड कर सकता है। इसके लिए कंपनी यूजर्स के लिए Google One क्लाउड स्टोरेज सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है जिसमें यूजर 100GB एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस दिया जाता है। अब इसी प्लान का एक लाइट वर्जन कंपनी ने पेश किया है जो बेसिक प्लान से कहीं ज्यादा सस्ता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो Google की क्लाउड स्टोरेज सर्विस के बारे में जानते होंगे। कंपनी Google One नाम से क्लाउड स्टोरेज सर्विस देती है जिसके तहत यूजर Google One सब्सक्रिप्शन प्लान ले सकता है। यह प्लान 130 रुपये प्रति महीना की कीमत में लिया जा सकता है। अब कंपनी ने इसकी का लाइट वर्जन पेश किया है (via) जिसे Google One Lite कहा जा रहा है। यह नया सब्सक्रिप्शन प्लान बेसिक प्लान से काफी सस्ता है। 

Google One Lite को कंपनी ने 59 रुपये प्रति महीना की कीमत में उतारा है। इसमें यूजर को हर महीने 30GB स्टोरेज मिलेगी। यानी जिन यूजर्स को गूगल के फ्री 15GB स्टोरेज से ज्यादा स्पेस चाहिए, उनके लिए यह एक सस्ता ऑप्शन है। यूजर को अगर 30GB तक स्पेस की आवश्यकता है तो उसे 130 रुपये प्रति महीना खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। सिर्फ 59 रुपये प्रति महीना में उसे 30GB स्टोरेज मिलेगी। हालांकि यह प्लान अभी सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसका रोलआउट धीरे धीरे करना शुरू किया है और यह अभी सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध हो पाया है। 

Google One Lite प्लान पहली बार जुलाई में Google Photos ऐप में देखा गया था। प्लान में मिलने वाला 30GB स्पेस Gmail, Photos और Drive के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। प्लान के बारे में एक और बात जो ध्यान देने योग्य है, वह यह कि इस प्लान को यूजर किसी अन्य यूजर के साथ शेयर नहीं कर सकता है। वहीं, Google One बेसिक प्लान को यूजर 5 अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकता है। यानी 100GB स्पेस को आप अन्य यूजर्स में भी बांट सकते हैं। लेकिन 30GB वाले प्लान में यह सुविधा नहीं दी गई है। यानी आप फैमिली, फ्रेंड्स आदि में इसे शेयर नहीं कर पाएंगे। 

कंपनी के अन्य प्लान्स की तरह इसमें भी यूजर को 1 महीने का ट्रायल (1 month trial) पीरियड दिया गया है। इसके अलावा, गूगल वन लाइट प्लान के लिए वार्षिक सब्सक्रिप्शन जैसी कोई व्यवस्था अभी कंपनी की ओर से होने की जानकारी नहीं दी गई है। क्योंकि अन्य प्लान वार्षिक प्लान्स में भी उपलब्ध हैं जो यूजर को 26 प्रतिशत तक की बचत देते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »