अकाउंट में बिना पैसे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट! Google Pay का खास क्रेडिट कार्ड Flex लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल

Flex by Google Pay एक ऐसा कार्ड है जो डिजिटल होते हुए भी फिजिकल कार्ड की तरह क्रेडिट का फायदा देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 08:32 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Rupay पर अपना Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है
  • Axis Bank की भागीदारी में Rupay पर लॉन्च किया गया है कार्ड
  • UPI QR कोड को स्कैन करके सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की सुविधा मिलेगी

Google ने भारत में Rupay पर अपना Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

Google ने भारत में अपना पहला इस तरह का क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है जो यूजर को बिना अकाउंट बैलेंस भी पेमेंट करने की सुविधा देता है। यानी क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध करवाता है। कंपनी ने Axis Bank की भागीदारी में Rupay पर यह क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसका नाम Flex by Google Pay है जो इस्तेमाल में बहुत ही आसान है। 

Flex by Google Pay क्या है
Flex by Google Pay एक ऐसा कार्ड है जो डिजिटल होते हुए भी फिजिकल कार्ड की तरह क्रेडिट का फायदा देता है। Google के अनुसार, यानी अब आपको किसी मर्चेंट पेमेंट के लिए QR स्कैन करते समय फिजिकल क्रेडिट कार्ड साथ रखने या स्वाइप करने की जरूरत नहीं होगी। आप बिना फिजिकल कार्ड तुरंत पेमेंट कर सकेंगे और प्रत्येक पेमेंट पर रिवार्ड्स भी मिलेंगे। आइए जानते हैं कैसे काम करता है Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड। 

Flex by Google Pay कैसे करता है काम
Google ने भारत में Rupay पर अपना Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। पेमेंट्स के लिए यह यूपीआई जैसा है लेकिन एक सुविधा क्रेडिट कार्ड जैसी है। Axis Bank के साथ पेश किया गया यह एक तरह का नया पेमेंट फीचर है। यह गूगल पे ऐप से लिंक्ड होता है। इसकी मदद से किसी भी दुकान पर लगे UPI QR कोड को स्कैन करके सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जा सकती है।

Flex by Google Pay के फीचर्स
Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड आपको कई तरह के फीचर्स देता है। कार्ड के माध्यम की गई हरेक पेमेंट पर आपको रिवार्ड्स मिलते हैं जो कि आप स्टार्स के रूप में कलेक्ट कर सकते हैं। प्रत्येक स्टार की कीमत 1 रुपया होगी। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनको रिडीम कर पाएंगे। इसमें पर्चेज को EMI में भी कन्वर्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा फिजिकल कार्ड जैसे फीचर्स जैसे ब्लॉक, लिमिट, पिन चेंज आदि भी शामिल किए गए हैं। 

Flex by Google Pay कैसे करें अप्लाई
Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको किसी बैंक में जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। न ही इसके लिए किसी तरह के कागजात को सब्मिट करना होगा। इसे आप ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। Google Pay ऐप पर कंपनी ने इसके लिए वेट लिस्ट जारी की है। आप भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। यह डिजिटल क्रेडिट कार्ड जैसे ही रोलआउट होगा आप इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाने वाली है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.