Bye-Bye 2021: Google ने साल 2021 का आखिरी Doodle कुछ इस अंदाज में किया पेश

Google के इस खास डूडल को दुनियाभर में देखा जा सकेगा। साथ ही गूगल डूडल वेबसाइट पर इस डूडल के साथ खास मैसेज दिया गया है, जो है “That's a wrap for 2021 — Happy New Year's Eve!”

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 12:47 IST
ख़ास बातें
  • साल का आखिरी Google Doodle किया गया है पेश
  • “New Year’s Eve” को समर्पित है आज का डूडल
  • फेयरी लाइट्स और पॉपर से सजा है आज का खास डूडल
हर खास मौके पर Google अपना खास Doodle पेश करता है। आज साल 2021 का आखिरी दिन है, इस मौके पर Google ने इस साल का अपना आखिरी डूडल पेश किया है। यह डूडल साल 2021 की समाप्ती और नए साल 2022 के स्वागत को दर्शाता है। साल का आखिरी दिन नए साल के स्वागत के जश्न और बीते साल की यादों को समर्पित होता है। ऐसे में गूगल ने अपना खास एनिमेटिड डूडल कुछ इसी अंदाज में पेश किया है, जैसे ही आप गूगल सर्च पेज पर जाएंगे आपको गूगल डूडल फेयरी लाइट्स और फेस्टिवल पॉपर से सजा दिखेगा। वहीं, सर्च रिजल्ट्स में आपको साल 2021 से जुड़े कई आर्टिकल्स पढ़ने को मिलेंगे।

आज जैसे ही आप कुछ सर्च करने के लिए Google पेज खोलंगे, तो आपको टिमटिमाता और नए साल के जश्न में डूबा शानदार Doodle नज़र आएगा। इस डूडल में गूगल के लोगो को फेयरी लाइट्स से सजाया गया है, जो कि एनिमेशन के जरिए जगमगाती नज़र आ रही हैं। इसके अलावा, गूगल के बीच में आपको एक पॉपर दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप गूगल सर्च पेज पर पहुंच जाएंगे। इस पेज पर 31 दिसंबर 2021 यानी आज की तारीख दिखाई देगी। इसके अलावा, पेज पर New Year's Eve से जुड़े कई लेख व आर्टिकल्स पढ़ने को मिलेंगे।
Advertisement

केवल इतना ही नहीं जैसे ही आप डूडल पर क्लिक करके इस पेज पर आएंगे, तो आपको पूरे पेज पर पॉपर गिरते नज़र आएंगे जोकि इस खास दिन के सेलिब्रेशन का प्रतीक है।

Google के इस खास डूडल को दुनियाभर में देखा जा सकेगा। साथ ही गूगल डूडल वेबसाइट पर इस डूडल के साथ खास मैसेज दिया गया है, जो है “That's a wrap for 2021 — Happy New Year's Eve!”
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , New Years Eve 2021, New Years Eve, Google Doodle, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  3. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  4. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  8. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  9. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  10. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.