Google ने Play Store बिलिंग सिस्‍टम की टाइमलाइन बढ़ाई, डिवेलपर्स को मिला और वक्‍त

इससे उन डिवेलपर्स को समय मिल गया है, जो भारत में अपने ऐप और इन-ऐप कंटेंट को Google Play के जरिए बेचते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 19:37 IST
ख़ास बातें
  • 31 मार्च 2022 से 31 अक्टूबर 2022 की जा रही है टाइमलाइन
  • सर्विस फीस को भी 30 से 15 प्रतिशत तक कम कर चुकी है कंपनी
  • डिवेलपर्स को बिलिंग सिस्टम से इंटीग्रेट होने के लिए मिला वक्‍त

अब डिवेलपर्स को Google Play के बिलिंग सिस्टम से इंटीग्रेट होने के लिए सात महीने और मिल गए हैं।

Google ने भारत में Play Store के बिलिंग सिस्टम को लागू करने की तारीख बढ़ा दी है। कंपनी ने कहा है कि वह Google Play के बिलिंग सिस्टम की समयसीमा को 31 मार्च 2022 से 31 अक्टूबर 2022 के लिए बढ़ा रही है। इससे उन डिवेलपर्स को समय मिल गया है, जो भारत में अपने ऐप और इन-ऐप कंटेंट को Google Play के जरिए बेचते हैं। अब डिवेलपर्स को Google Play के बिलिंग सिस्टम से इंटीग्रेट होने के लिए सात महीने और मिल गए हैं। इस सिस्‍टम के तहत डिवेलपर्स को ऐप पर्चेज के लिए Google को कमीशन देना होगा।

Gadgets 360 को दिए बयान में Google के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गईं डिजिटल पेमेंट्स गाइडलाइंस को देखते हुए टाइमलाइन को बढ़ाया गया है।

प्रवक्‍ता ने कहा कि भारत में Play के बिलिंग सिस्‍टम के साथ डिवेलपर्स को इंटीग्रेट करने के लिए हमने 31 मार्च 2022 की टाइमलाइन घोषित की थी। डिवेलपर्स को UPI और वॉलेट समेत सुविधाजनक यूजर पेमेंट सिस्‍टम के माध्यम से पेमेंट के लिए जरूरी प्रोडक्‍ट सपोर्ट देने के लिए अब हम यह टाइमलाइन 31 अक्टूबर 2022 तक बढ़ा रहे हैं।

Google ने इस साल सितंबर में अपने बिलिंग सिस्‍टम को डि‍वेलपर्स के लिए लागू करने की योजना बनाई थी। कमीशन चार्ज करने के लिए हो रही कंपनी की आलोचना का जवाब देते हुए Google ने कहा था कि सर्विस फीस सिर्फ उन डि‍वेलपर्स पर लागू होती है, जो Google Play के जरिए डिजिटल सामग्री बेचते हैं। दावा है कि ऐसे डिवेलपर्स का बेस, प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कुल डि‍वेलपर्स के तीन फीसदी से भी कम है। 
Advertisement

हालांकि इसके बाद भी डिवेलपर्स के बीच Google की आलोचना जारी रही और कुछ प्रमुख मार्केट्स में कंपनी पर कानूनी कार्रवाई भी हुई। भारत में भी पिछले साल नवंबर में कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने कंपनी के  खिलाफ जांच का आदेश दिया था। तमाम कार्रवाईयों के बाद Google ने Play store कमीशन को कम किया। 
Advertisement

अक्टूबर में Google ने सभी ऐप सब्सक्रिप्शन के लिए सर्विस फीस को 30 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक कम करने का फैसला किया। इस तरह कंपनी ने अपने Play Store कमीशन मॉडल को और अपडेट किया है, जो जनवरी 2022 से लागू होगा। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.