Basketball के जनक के नाम है आज का एनिमेटिड Google Doogle

आज 15 जनवरी के ही दिन Dr James Naismith ने बास्केटबॉल खेल के नियमों को एक अखबार में प्रकाशित किया था। उन्हीं को सम्मान देते हुए आज गूगल ने उनके लिए एनिमेटिड डूडल पेश किया है।

Basketball के जनक के नाम है आज का एनिमेटिड Google Doogle

Dr James Naismith को समर्पित है 15 जनवरी 2021 का एनिमेटिड Google Doodle

ख़ास बातें
  • आज के दिन हुआ था बास्केटबॉल का अविष्कार
  • डॉ. जेम्स नाइस्मिथ ने बनाया था बास्केटबॉल खेल
  • 1891 में बास्केटबॉल के नियम किए गए थे पेश
विज्ञापन
Dr James Naismith Google Doodle: आज का गूगल डूडल डॉ. जेम्स नाइस्मिथ के नाम है, जो कि एक कनाडाई-अमेरिकी फिजिकल टीचर, प्रोफेसर, डॉक्टर व कोच थे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि डॉ. जेम्स नाइस्मिथ ने ही बास्केटबॉल खेल की शुरुआत की थी। कहा जाता है कि उन्होंने सन 1891 में जनवरी के सर्द मौसम में छात्रों को व्यस्त रखने के लिए इस खेल का आविष्कार किया था। आज 15 जनवरी के ही दिन उन्होंने इस खेल के नियमों को एक अखबार में प्रकाशित किया था। उन्हीं को सम्मान देते हुए आज गूगल ने उनके लिए एनिमेटिड डूडल पेश किया है।

15 जनवरी 2021 के एनिमेटिड Google Doodle में आप देख सकते हैं कि दो छात्र बास्केटबॉल खेल रहे हैं और डॉ. जेम्स नाइस्मिथ कुछ विवरण कागज़ पर लिख रहे हैं। पीछे दिवार पर Google लिखा है, जिसके एक O को खिड़की के रूप में प्रदर्शित किया गया है। इस खिड़की से गिरती बर्फ को देखा जा सकता है, जो कि जनवरी के सर्द मौसम को प्रदर्शित कर रहा है।

बास्केटबॉल का अविष्कार डॉ. जेम्स नाइस्मिथ द्वारा किया गया था। सन 1891 का समय था, नाइस्मिथ स्प्रिंगफील्ड YMCA इंटरनेशनल ट्रेनिंग कॉलेज में फिजिकल टीचर के रूप में कार्यरत थे। सर्दी के मौसम में बर्फबारी के कारण छात्र आउटडोर गेम खेलने में असमर्थ थे, जिस वजह से नाइस्मिथ को इंडोर गेम विकसित करने का काम दिया गया। जिसके बाद बास्केटबॉल गेम की शुरुआत हुई। उन्होंने गेम के लिए 10 नियम बनाए।

डॉ. जेम्स नाइस्मिथ के इसी देन को आज गूगल द्वारा सम्मानित किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Doogle, Basketball, Dr James Naismith
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »