• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google Doodle Earth day 2021: गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को दिया संदेश, पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ!

Google Doodle Earth day 2021: गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को दिया संदेश, पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ!

Google के इस Doodle के जरिए लोगों को जागरूक किया गया है कि वह खुद भी पौधे लगाएं और अपनी भविष्य की पीढ़ियों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें ताकि हम खुद के लिए और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ पृथ्वी का निर्माण कर सकें।

Google Doodle Earth day 2021: गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को दिया संदेश, पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ!
ख़ास बातें
  • 22 अप्रैल को हर साल पृथ्वी दिवस (Earth day) मनाया जाता है
  • Google ने Doodle के जरिए पेश किया एनिमेटिड वीडियो
  • लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करता है आज का डूडल
विज्ञापन
22 अप्रैल को हर साल पृथ्वी दिवस (Earth day) मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी Google ने अपने डूडल के जरिए लोगों को अर्थ डे के मौके पर खास संदेश दिया है। एनिमेटिड डूडल वीडियो के जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया गया है। आपको बता दें, सबसे पहली बार अर्थ डे 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 ने की थी, जिसका उद्देश्य लोगों को पृथ्वी व पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

जैसे ही आज आप कुछ सर्च करने के लिए Google पेज खोलेंगे, तो आपको एक एनिमेटिड Doodle नज़र आएगा। जिसमें एक बड़ा पेड़ और कुछ छोटे-छोटे पेड़ देखे जा सकते हैं। इसके अलावा बड़े पेड की छाओं में दो बच्चे बैठे दिख रहे हैं। हालांकि, यह एनिमेटिड डूडल वीडियो है, जिसके ऊपर इसे प्ले करने का बटन भी दिया गया है। जैसे ही आप डूडल पर स्थित प्ले बटन पर क्लिक करते हैं एक वीडियो प्ले हो जाती है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक छोटी बच्ची एक पौधा लगाती है, जो उसकी बढ़ती उम्र के साथ एक बड़े वृक्ष के रूप में बदल जाता है। वही बच्ची जब वृद्धावस्था में पहुंचती है, तो वह एक नया पौधा नई जनरेशन के बच्चे को देती है और उस बच्चे के साथ वो वृक्ष भी बड़ा हो जाता है। ऐसा करते-करते न जाने कितनी पीढ़ियां विभिन्न प्रकार के पौधे बोती हैं और वो कुछ सालों बाद विशाल वृक्ष में बदल जाते हैं।

गूगल के इस डूडल के जरिए लोगों को जागरूक किया गया है कि वह खुद भी पौधे लगाएं और अपनी भविष्य की पीढ़ियों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें ताकि हम खुद के लिए और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ पृथ्वी का निर्माण कर सकें।

आपको बता दें, हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  2. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
  3. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  4. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  10. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »