फिलीपींस में जन्मे बच्चे के साथ आठ अरब हुए धरती के निवासी

भारत के अगले वर्ष चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनने का अनुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 15:41 IST
ख़ास बातें
  • वर्ष 2030 तक वैश्विक जनसंख्या बढ़कर लगभग 8.5 अरब तक पहुंच सकती है
  • पिछले कई दशकों से चीन सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है
  • भारत अगले वर्ष जनसंख्या के लिहाज से पहले स्थान पर आ सकता है

वैश्विक जनसंख्या में एक अरब लोगों के जुड़ने में लगभग 12 वर्ष लगे हैं

दुनिया की जनसंख्या आठ अरब से ज्यादा हो गई है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में जन्मी बच्ची Vinice Mabansag को दुनिया को धरती पर आठ अरबवें व्यक्ति के तौर पर माना गया है। वैश्विक जनसंख्या में एक अरब लोगों के जुड़ने में लगभग 12 वर्ष लगे हैं। भारत अगले वर्ष चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। 

फिलीपींस के कमीशन ऑन पॉपुलेशन एंड डिवेलपमेंट ने Vinice के जन्म का जश्न मनाया और मां के साथ बच्ची के फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ लिखा, "मनीला में एक बच्ची के जन्म के बाद दुनिया ने जनसंख्या के लिहाज से एक बड़ा आंकड़ा पार किया है। बेबी Vinice का डा जोस फाबेला मेमोरियल हॉस्पिटल के स्टाफ और कमीशन ऑन पॉपुलेशन एंड डिवेलपमेंट के प्रतिनिधियों की ओर से स्वागत किया गया।"  

इस मौके पर United Nations Population Fund (UNFPA) ने ट्वीट किया, "आठ अरब उम्मीदें। आठ अरब सपने। आठ अरब संभावनाएं। हमारी धरती अब आठ अब लोगों का घर है।" संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, 2030 तक वैश्विक जनसंख्या बढ़कर लगभग 8.5 अरब तक पहुंच सकती है। विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी की गई 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स' रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 से 2050 के बीच 61 देशों की जनसंख्या एक प्रतिशत या इससे अधिक घट सकती है। इसके पीछे पलायन जैसे कारण होंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव,  Antonio Guterres ने कहा, "इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस ऐसे दिन पर आया है जब हमें धरती के निवासियों की संख्या आठ अरब से अधिक होने का अनुमान है। यह हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी साझा मानवता की पहचान करने और जीवनकाल को बढ़ाने और मातृत्व और बाल मृत्यु दरों को कम करने वाली मेडिकल सेक्टर की उपलब्धियों पर आगे बढ़ने का अवसर है।" 

इसके साथ ही Antonio का कहना था, "हमारी धरती की देखभाल करने की हमारी साझा जिम्मेदारी को याद दिलाने के साथ ही यह इस पर विचार करने का भी क्षण है कि एक दूसरे के प्रति हमारी प्रतिबद्धताओं को लेकर कहां कमी हो रही है।" वर्ष 2050 तक वैश्विक जनसंख्या में अनुमानित वृद्धि में से आधी से अधिक आठ देशों में होगी। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, फिलीपींस, तंजानिया, इथोपिया, कॉन्गो और मिस्र शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  2. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  3. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  4. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  5. iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश
  2. iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
  3. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  4. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  5. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  6. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  7. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  8. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  9. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  10. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.