Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा में 1/5-इंच सीएमओएस सेंसर दिया गया है। इस कैमरा में प्राइमरी कलर फिल्टर, एक फ्लैश, एक छोटा स्पीकर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा की भारत में कीमत 10,999 रुपये है।
  • Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा में 1/5-इंच सीएमओएस सेंसर दिया गया है।
  • Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा 2-3 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।

Fujifilm Instax Pal में 1/5-इंच सीएमओएस सेंसर है।

Photo Credit: Fujifilm

Fujifilm ने भारतीय बाजार में Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा लॉन्च कर दिया है। इंस्टेंट फिल्म कैमरा पिछले साल अमेरिका में आया था और अब इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर दिया गया है। पॉकेट साइज वाले डिजिटल कैमरे में प्राइमरी कलर फिल्टर और 2560×1920 पिक्सल के रेजॉल्यूशन वाला 1/5-इंच सीएमओएस सेंसर है। नया इंस्टैक्स कैमरा एक स्मूथ और राउंड डिजाइन के साथ पेस्टल कलर्स में आता है। कैमरा 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यहां हम आपको Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Fujifilm Instax Pal की कीमत और उपलब्धता


Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा की भारत में कीमत 10,999 रुपये है। यह Gem Black, Lavender Blue, Milky White, Pistachio Green और Powder Pink कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह कैमरा बिक्री के लिए Fujifilm की वेबसाइट पर उपलब्ध है। एक डिटेचेबल रिंग स्ट्रैप जो डिवाइस के व्यूफाइंडर के साथ-साथ कैमरा स्टैंड के तौर पर काम करता है और इंस्टैक्स के लिंक सीरीज प्रिंटर का इस्तेमाल करके फोटो को तुरंत प्रिंट करने के लिए एक लिंक मोड स्विच अलग से खरीदा जा सकता है।


Fujifilm Instax Pal के स्पेसिफिकेशंस


Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा में 1/5-इंच सीएमओएस सेंसर दिया गया है। इस कैमरा में प्राइमरी कलर फिल्टर, एक फ्लैश, एक छोटा स्पीकर दिया गया है जो कि शटर साउंड प्रदान करता है। इस कैमरा में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, पावर बटन, फोटो मोड बटन और एक यूएसबी-सी टाइप चार्जिंग पोर्ट शामिल है। कैमरे का अपर्चर f/2.2 है और शूटिंग सेंसिटिविटी ISO100 से ISO1600 तक है। शटर स्पीड 1/4 सेकंड से 1/8000 सेकंड के बीच अलग-अलग होती है और ऑटोमैटिकली स्विच हो जाती है।
Advertisement

कैमरे में दो मोड हैं। रियर पैनल पर शटर बटन प्रेस करके स्टैंडर्ड मोड एक्टिव हो जाता है जो कि इंडीपेंडेंटली फोटो क्लिक करने के लिए एक वाइड-एंगल लेंस का इस्तेमाल करता है। इस मोड में डिजिटल कैमरा बिना माइक्रोएसडी कार्ड के अधिकतम 50 फोटो क्लिक कर सकता है। दूसरा एक रिमोट मोड है, जिसमें कैमरा ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है और Instax Pal ऐप का इस्तेमाल करके दूर से फोटो क्लिक कर सकता है जो डायरेक्ट फोन पर आ जाती हैं। Instax Pal ऐप अपने खुद के सेट कई फीचर्स के साथ आती है। यह यूजर्स को कस्टम शटर साउंड बनाने, फोटो में फिल्टर, टेक्स्ट और स्टिकर जोड़ने समेत काफी कुछ करने की सुविधा प्रदान करता है। कैमरा को फुल चार्ज होने में 2-3 घंटे का समय लगता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.