• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • शादी की साड़ी, सोने के बिस्किट, 25kg गाय का घी! Uber में लोगों ने छोड़ा अजब गजब सामान ...

शादी की साड़ी, सोने के बिस्किट, 25kg गाय का घी! Uber में लोगों ने छोड़ा अजब-गजब सामान ...

कंपनी ने अपने Lost and Found Index India का 9वां एडिशन जारी किया

शादी की साड़ी, सोने के बिस्किट, 25kg गाय का घी! Uber में लोगों ने छोड़ा अजब-गजब सामान ...

Photo Credit: iStock

शादी की साड़ी, सोने के बिस्किट, गाय का घी जैसी चीजें लोग कैब में भूल गए। (प्रतीकात्मक फोटो )

ख़ास बातें
  • पाया गया कि मुंबई भारत का सबसे भुलक्कड़ शहर है।
  • कंपनी के अनुसार, लाल रंग की चीजें सबसे ज्यादा छोड़ी जाती हैं।
  • सबसे ज्यादा छोड़े जाने वाले स्मार्टफोन ब्रांड में Samsung टॉप पर।
विज्ञापन
रोजमर्रा की जिंदगी में बस, ट्रेन, टैक्सी आदि में यात्रा के दौरान लोग अक्सर अपना कुछ सामान भूल जाते हैं। कई बार लोग ऐसा सामान भी छोड़ जाते हैं जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाए। कैब राइडिंग सर्विस देने वाली कंपनी Uber ने हाल ही में अपनी 'खोया-पाया' लिस्ट जारी की। कंपनी ने अपने Lost and Found Index का 9वां एडिशन जारी किया जिसमें बताया गया कि लोगों ने Uber में कौन-कौन सी अजब-गजब चीजें छोड़ीं। यहां पर कंपनी ने कई तरह की लिस्ट जारी कीं, जिनमें सबसे ज्यादा भुलक्कड़ शहर का नाम भी बताया। 

Uber ने हाल ही में भारत के लिए अपना 9वां Lost and Found Index जारी किया जिसमें पाया गया कि मुंबई भारत का सबसे भुलक्कड़ शहर है जहां पर लोग अक्सर चीजें कैब में छोड़ जाते हैं। लिस्ट में दूसरे नम्बर पर दिल्ली-एनसीआर रहा, और तीसरे पर पुणे। चौथा और पांचवां सबसे भुलक्कड़ शहर क्रमश: बैंगलोर और कोलकाता रहा। 

कंपनी ने यह भी बताया कि लोग कैब में आमतौर पर सबसे ज्यादा कौन सी चीजें भूलते हैं। देखें सबसे ज्यादा छोड़ी जाने वाली चीजों की लिस्ट- 
  • बैकपैक/ बैग
  • ईयरफोन्स/ स्पीकर
  • मोबाइल फोन
  • पर्स
  • चश्में
  • चाबियां
  • कपड़े
  • लैपटॉप
  • पानी की बोतल
  • पासपोर्ट

यहां पर सबसे हैरान करने वाली एक लिस्ट भी कैब सर्विस प्रोवाइडर ने शेयर की। इस लिस्ट में कुछ ऐसे सामान बताए गए जिनको देख आप भी हैरान रह जाएंगे। देखें लोगों ने कौन-कौन से अजब-गजब सामान कैब में छोड़े- 
  • 25 किलो गाय का घी
  • व्हीलचेयर 
  • बांसुरी
  • नकली बाल (विग)
  • गैस बर्नर स्टॉव
  • शादी की साड़ी
  • सोने के बिस्किट
  • टेलीस्कोप
  • अल्ट्रासोनिक डॉग बार्क कंट्रोल डिवाइस
  • हवन कुंड

ये कुछ ऐसी चीजें रहीं जो बहुत हैरान करने वाली थीं जिनको लोग कैब में छोड़कर चले गए। कंपनी ने बताया कि शनिवार वाले दिन लोग सबसे ज्यादा सामान छोड़ते हैं। इसके अलावा, लाल रंग की चीजें सबसे ज्यादा छोड़ी जाती हैं। 

सबसे ज्यादा छोड़े जाने वाले स्मार्टफोन ब्रांड
Uber ने इस लिस्ट में उन कंपनियों के नाम भी बताए हैं जिनके फोन लोग सबसे ज्यादा छोड़कर जाते हैं। आइए जानते हैं टॉप 3 ब्रांड जिनके स्मार्टफोन लोग अक्सर कैब में छोड़ जाते हैं- 
  1. Samsung
  2. Apple 
  3. OnePlus
ये वो तीन स्मार्टफोन ब्रांड हैं जिनके स्मार्टफोन कैब में सबसे ज्यादा छोड़े गए। 

कंपनी ने यह भी बताया कि अगर आपका कोई सामान कैब में छूट जाता है तो उसे कैसे दोबारा पाएं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

कैब में सामान छूटे तो क्या करें
  • सबसे पहले Menu आइकन पर टैप करें। 
  • अब Your Trips पर टैप करें। यहां पर उस ट्रिप को सिलेक्ट करें जिसमें आपने अपना कोई सामान छोड़ा हो। 
  • अब Report an issue with this trip पर टैप करें। 
  • उसके बाद I lost an item पर टैप करें। 
  • इसके बाद Contact my driver about a lost item पर टैप करके ड्राइवर को कॉन्टेक्ट करने की कोशिश करें। 
  • नीचे स्क्रॉल करके आप अपना फोन नम्बर भी दे सकते हैं जिस पर आपको संपर्क किया जा सके। 
  • उसके बाद Submit पर टैप कर दें। 
  • अगर आपने अपना फोन ही खो दिया है तो किसी मित्र का नम्बर भी दे सकते हैं। 
  • यदि ड्राइवर आपको कॉन्टेक्ट करके बता देता है कि आपका सामान उसे मिला है तो आप उसे वापस पा सकते हैं। यदि ऐसा नहीं होता है तो आप in-app support पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। Uber Support Team आपकी सहायता करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Holi 2026: होली पर पार्टी के लिए बेस्ट रहेंगे ये ब्लूटूथ स्पीकर
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone Air vs Google Pixel 10 Pro: जानें कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट
  3. Amazon Prime Gaming Days Sale: कैमरा, स्मार्टववॉच और ईयरबड्स पर आया 70% का डिस्काउंट
  4. Holi की प्लानिंग में WhatsApp आएगा काम, ये हैं जबरदस्त फीचर्स
  5. Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें कैसे करें इस्तेमाल
  6. 1 मार्च से बिना सिम कार्ड WhatsApp नहीं करेगा काम, जानें क्या है नया नियम
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद 26K से ज्यादा गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत, देखें पूरा ऑफर
  8. Redmi Buds 8 Lite हुए लॉन्च, 36 घंटे बैटरी, ANC, IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Oppo Find N6 में मिलेगी क्वाड कैमरा यूनिट, Danxia कलर इमेजिंग लेंस
  10. Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »