फ्री में Aadhaar अपडेट कराने की डेडलाइन को बढ़ाया गया, ऐसे उठाए इस सरकारी कैंपेन का फायदा

आमतौर पर आधार अपडेट करने के लिए UIDAI एक छोटी फीस चार्ज करती है। हालांकि, यदि आप 14 जून, 2025 तक अपने डिटेल्स को अपडेट करते हैं, तो आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2024 18:57 IST
ख़ास बातें
  • फ्री में आधार अपडेट करने की नई डेडलाइन 14 जून, 2025 है
  • ऑनलाइन पोर्टल पर केवल डेमोग्राफिक डिटेल्स को किया जा सकता है अपडेट
  • बायोमेट्रिक्स को ऑफलाइन आधार सेंटर पर मामलू शुल्क के साथ कराना होगा अपडेट

Photo Credit: UIDAI

इस साल के मध्य में भारत सरकार ने नागरिकों के लिए फ्री आधार अपडेट (free Aadhaar update) कैंपेन शुरू किया था, जिसका उद्देश्य सभी लोगों को अपने आधार को लेटेस्ट जानकारी के साथ अपडेट रखने के लिए जागरूक करना था। शुरुआत में इसके लिए 14 सितंबर की डेडलाइन रखी गई थी, जिसे बाद में 14 दिसंबर के लिए बढ़ा दिया गया था। अब, सरकार ने डेडलाइन को कुछ महीनों के लिए और बढ़ा दिया है। भारत सरकार अपने नागरिकों को हर 10 साल में अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की सलाह देती है। 

आधार (Aadhaar) एक 12 डिजिट का यूनिक आइडेंटिफिटिकेशन नंबर है जो कि कई कार्यों जैसे कि इनकम टैक्स दाखिल करने, स्कूल/कॉलेज में एडमिशन लेने और ट्रैवल आदि के लिए उपयोग किया जाता है। इसे रेगुलर तौर पर अपडेट करना जानकारी की वैधता और सटीकता प्रदान करता है, जो कि सरकारी सर्विस तक पहुंचने और फ्रॉड को रोकने के लिए जरूरी है। यही कारण है कि सरकार अपने नागरिकों को यह सर्विस फ्री में दे रही है। 

आमतौर पर आधार अपडेट करने के लिए UIDAI एक छोटी फीस चार्ज करती है। हालांकि, यदि आप 14 जून, 2025 तक अपने डिटेल्स को अपडेट करते हैं, तो आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
 

बता दें कि फ्री आधार अपडेट सर्विस केवल ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हासिल की जा सकती है। यदि आप अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स को ऑफलाइन सेंटर से अपडेट कराते हैं, तो आपको UIDAI द्वारा निर्धारित फीस देनी होगी। डेमोग्राफिक डेटा में नाम, एड्रेस, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर आता है। यदि आप बायोमेट्रिक डेटा, जैसे कि फिंगरप्रिंट्स, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट कराना चाहते हैं, तो आपको अधिकृत आधार सेंटर पर जाना होगा। इसके लिए आपसे मामूली फीस ली जाएगी।
Advertisement

नीचे हम आधार को ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका बता रहे हैं;-
  • सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर जाना है। 
  • उसके बाद 12 अंकों के आधार नंबर इस्तेमाल करके लॉगिन करना है। 
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करना है।
  • अब आपको अपनी प्रोफाइल में मौजूदा पहचान और पते की जानकारी को रिव्यू करना है। 
  • अगर अपडेट की जरूरत है, तो ड्रॉप-डाउन मेन्यू से जरूरी डॉक्यूमेंट टाइप को चुनना है। 
  • यहां आपको वैध डॉक्यूमेंट की स्कैन की हुई कॉपी को jpg, png या pdf फॉर्मेट (2mb से कम) में अपलोड करना होगा।
  • अब अपनी अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करें।

Advertisement
नोट: अपने अपडेट की प्रोग्रेस को चेक करने के लिए स्क्रीन पर दिखाया गया सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) सेव कर लें।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UIDAI, Aadhaar update, Aadhaar
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.