बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च

Force Motors ने भारत में नई Urbania Deluxe लॉन्च कर दी है। नई प्रीमियम वैन में 9-इंच HD टचस्क्रीन, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-स्पीकर DTS ऑडियो सिस्टम और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹28.7 लाख है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Mercedes-डेराइव्ड इंजन के साथ लॉन्च हुई Force Urbania Deluxe
  • 9-इंच HD स्क्रीन और DTS ऑडियो सिस्टम
  • कीमत ₹28.7 लाख से शुरू

Photo Credit: Force

Force Motors ने भारत में अपनी प्रीमियम पैसेंजर वैन Force Urbania Deluxe लॉन्च कर दी है। कंपनी का कहना है कि यह मौजूदा Urbania को रिप्लेस करेगी और प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट में नया स्टैंडर्ड मॉडल होगी। नई Urbania Deluxe में पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल Mercedes-डेराइव्ड 2.6-लीटर टर्बो डीजल इंजन, नया प्रीमियम केबिन, बड़ा 9-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर DTS ऑडियो और कई नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे कुल आठ सीटिंग कॉन्फिगरेशन में पेश किया है।

Force Urbania Deluxe की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28.7 लाख रुपये रखी गई है। इसे भारत में Force Motors के डीलर नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। यह तीन अलग-अलग व्हीलबेस और 9+D से 16+D तक कुल आठ सीटिंग लेआउट में उपलब्ध होगी।

Advertisement

Force Motors इस वैन के साथ Force Care पैकेज भी दे रही है। इसमें i-Pulse टेलीमैटिक्स, 5 साल या 5 लाख किमी की वारंटी, सेंसर पर 3 साल की वारंटी और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है।

नई Urbania Deluxe में Mercedes-डेराइव्ड 2.6-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 134 HP की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, नया इंजन बेहतर पिकअप और ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए ट्यून किया गया है। इसके अलावा वैन में 16-इंच अलॉय व्हील और आसान एंट्री के लिए पावर-ऑपरेटेड स्लाइडिंग फुटस्टेप भी दिया गया है।

वैन के इंटीरियर को नए प्रीमियम थीम के साथ अपडेट किया गया है। इसमें लेदरेट सीटें, मैचिंग अपहोल्स्ट्री और वुड-फिनिश फ्लोरिंग दी गई है।

Advertisement

टेक फीचर्स की बात करें तो इसमें 23cm (9-इंच) HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑनलाइन और ऑफलाइन नेविगेशन, HD रिवर्स कैमरा, वॉयस अलर्ट और ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-स्पीकर DTS ऑडियो सिस्टम और सभी रो में USB Type-A व Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं।

नई Urbania Deluxe में हर पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट दी गई है। इसके अलावा ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, Electronic Stability Program (ESP), ABS, EBD, Engine Drag Torque Control (ETDC) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.