भारत में कोहरे के कारण गई 13 हजार से ज्यादा लोगों की जान! उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें- रिपोर्ट

कुछ क्षेत्र ऐसे भी रहे जिनमें कोहरे के कारण एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2023 08:58 IST
ख़ास बातें
  • उत्तर प्रदेश में इस तरह की मौतों का आंकड़ा सबसे ज्यादा बताया गया है।
  • सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले मामले भी यूपी के शहरों में ही सामने आए हैं।
  • कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में 13,372 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में 2021 के लिए अपनी रिपोर्ट जारी की है

उत्तर भारत में इस वक्त सर्दी का भयंकर प्रकोप देखा जा रहा है जिसके कारण रोज घना कोहरा भी होता है। यह कोहरा हर साल हजारों की संख्या में लोगों की जान जाने का कारण बनता है। दरअसल कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों की संख्या में लोग मौत का शिकार हो जाते हैं। केंद्रीय सरकार के परिवहन मंत्रालय द्वारा एक ताजा रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि 2021 में कोहरे के कारण हुए हादसों में 13,372 लोगों की जानें गईं। यहां पर सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं बताई गई हैं। इसके अलावा इस रिपोर्ट में और क्या जानकारी दी गई, हम आपको बताने जा रहे हैं। 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में 2021 के लिए अपनी रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में 13,372 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। यह रिपोर्ट रोड एक्सीडेंट्स इन इंडिया 2021 के नाम से जारी की गई है। साथ ही इस तरह के हादसों में 25,360 लोग घायल हुए बताए गए हैं। मौत का आंकड़ा सबसे ऊपर उत्तरी भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में पाया गया है जिसमें अकेले यूपी में 3782 लोगों की मौत का कारण कोहरा बना। उसके बाद बिहार में इस तरह के हादसों में 1800 लोगों की मौत हुई जो कि यूपी के बाद दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। मध्य प्रदेश में इस तरह के सड़क हादसों में 1233 लोगों की मौत हुई। 

वहीं, कुछ क्षेत्र ऐसे भी रहे जिनमें कोहरे के कारण एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई। इनमें गोवा, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है भारत में हर साल 45 लाख सड़क हादसे होते हैं। इनमें लगभग 15 लाख लोग मारे जाते हैं। मरने वालों में 9% की संख्या कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों के लिए बताई गई है। 

उत्तर प्रदेश में इस तरह की मौतों का आंकड़ा सबसे ज्यादा बताया गया है। इतना ही नहीं, अगर शहरों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले मामले भी यूपी के शहरों में ही सामने आए हैं। इनमें कानपुर (173), आगरा (108), प्रयागराज (97), गाजियाबाद (91) और लखनऊ (67), वाराणसी (56) का नाम शामिल है। बिहार की राजधानी पटना में 2021 में कोहरे के कारण 56 लोगों की मौत 2021 में हुई बताई गई है। साथ रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , raod accidents in india

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  2. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  4. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  6. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  10. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.