अब इंटर्नशिप मिलगी मोबाइल से, सरकार ने लॉन्च की ऐप

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए एक अलग मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

अब इंटर्नशिप मिलगी मोबाइल से, सरकार ने लॉन्च की ऐप

Photo Credit: PM Internship Scheme

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए नई मोबाइल ऐप पेश हुई।

ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए एक अलग मोबाइल ऐप लॉन्च हुई है।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा बजट 2024-25 में की गई थी।
  • ऐप में क्लीन डिजाइन और आसान नेविगेशन के साथ सिंपल इंटरफेस है।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए एक अलग मोबाइल ऐप लॉन्च किया। ऐप में क्लीन डिजाइन और आसान नेविगेशन के साथ सिंपल इंटरफेस, आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए आसान रजिस्ट्रेशन और कैंडिडेट को नए अपडेट से अवगत रखने के लिए रियल टाइम अलर्ट समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने रोजगार, स्किल और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 5 स्कीम का पैकेज पेश करने में प्रधानमंत्री के विजन की सराहना की। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पीएम इंटर्नशिप स्कीम में क्लासरूम में सीखने और इंडस्ट्री की उम्मीदों के बीच की खाई को पाटने की क्षमता है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार की क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने इंडस्ट्री से इस प्लान में एक्टिव तौर पर हिस्सा लेने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि उनकी भागीदारी देश में एक कुशल वर्कफोर्स को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देगी। कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने यह भी कहा कि PMIS ऐप के लॉन्च होने से युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा बजट 2024-25 में की गई थी। इसका उद्देश्य 5 साल में टॉप 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। इस स्कीम की शुरुआत के तौर पर युवाओं को 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लक्ष्य के साथ पायलट प्रोजेक्ट पिछले साल अक्टूबर में शुरू किया गया था। 

पायलट प्रोजेक्ट के पहले राउंड में 25 सेक्टर में लगभग 280 कंपनियों द्वारा लगभग 745 जिलों में 1.27 लाख से ज्यादा वैकेंसी पोस्ट की गई थी। कैंडिडेट्स को 82 हजार से ज्यादा ऑफर दिए गए थे। पायलट प्रोजेक्ट का दूसरा राउंड जनवरी 2025 में शुरू हुआ और लगभग 327 कंपनियों ने 1.18 लाख से ज्यादा वैकेंसी पोस्ट की गई थी। इस राउंड के लिए इंटर्नशिप ऐप्लिकेशन विंडो इस महीने के आखिर तक खुली है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »