Disney+ Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मात्र 99 रुपये में? जानिए पूरा सच...

Flipkart वेबसाइट पर Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को महज 99 रुपये में पेश किया गया था, जो कि असल कीमत की तुलना में भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा था।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन की असल कीमत 1,500 रुपये है
  • Disney+ Hotstar ने बताया इसे अवैध लिस्टिंग
  • Flipkart पर लिस्ट हुआ था यह ऑफर
क्या आपने भी Flipkart पर Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन महज 99 रुपये में खरीदा है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए ही हैं। दरअसल, यह एक गलती है। जी हां, Flipkart ने इस संबंध में Gadgets 360 से बात करते हुए इसे ‘Unexpected Error' करार दिया है। बता दें, फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को महज 99 रुपये में पेश किया जा रहा था, जो कि असल कीमत की तुलना में भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा था। डिज़नी+ हॉटस्टार की असल कीमत 1,500 रुपये है, जिसके लिहाज से यह ऑफर आपको सीधे-सीधे 93 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर दे रहा था। हालांकि, अब कंपनी ने इस ऑफर को एरर करार दे दिया है। अब सवाल यह उठाता है कि जिन लोगों ने यह सब्सक्रिप्शन खरीद लिया है, उनके पैसों का क्या होगा? अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्होंने फटाफट इस सब्सक्रिप्शन को 99 रुपये देकर लिया था, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी सभी ग्राहकों के पैसे रिफंड करेगी।

Flipkart के प्रवक्ता ने मेल में दिए बयान में ग्राहकों को हुई इस असुविधा के लिए खेद जताया। उन्होंने कहा कि सभी ऑर्ड्स को कैंसिल कर दिया गया है, और सभी ग्राहकों को उनके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
Advertisement

इस संबंध में Gadgets 360 ने Disney+ Hotstar की भी प्रतिक्रिया लेनी चाही, जैसे कि कंपनी द्वारा जवाब आता है हम इस खबर के जरिए आपको अपडेट कर देंगे। हालांकि, ट्विटर पर क्वैरी का जवाब देते हुए डिज़नी+ हॉटस्टार ने जानकारी दी कि यह आधिकारिक लिस्टिंग नहीं है। वहीं कंपनी ने ग्राहकों से अनुरोध भी किया कि वह इस अवैध लिस्टिंग के लिए किसी भी प्रकार का ट्रांसजेक्शन न करें। कंपनी ने यह भी बताया कि उन्होंने इस लिस्टिंग को हटाने के लिए फ्लैग भी कर दिया है।

गौरतलब है कि 99 रुपये में डिज़नी+ हॉटस्टार का वार्षिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्लिपकार्ट पर बुधवार रात को लिस्ट किया गया था, हालांकि डिज़नी+ हॉटस्टार की आपत्ति के बाद अब इसे हटा दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 499 a year
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.