Flipkart सेल में Samsung, Haier, LG के डबल डोर रेफ्रिजरेटर पर भारी डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में नया रेफ्रिजरेटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 सितंबर 2025 13:02 IST
ख़ास बातें
  • LG 242 L Refrigerator फ्लिपकार्ट पर 24,990 रुपये में मिल रहा है।
  • Haier 237 L Refrigerator फ्लिपकार्ट पर 24990 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • CANDY 240 L Refrigerator फ्लिपकार्ट पर 17,790 रुपये में उपलब्ध हो रहा है।

Samsung 236 L Double Door Refrigerator 3 स्टार रेटिंग से लैस है।

Photo Credit: Samsung

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में नया रेफ्रिजरेटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी बचत हो सकती है। आज हम 30 हजार रुपये के अंदर आने वाले डबल डोर फ्रिज पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में बात कर रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट डबल डोर फ्रिज पर भारी कीमत में कटौती और शानदार बैंक ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। इसके अलावा पुराना फ्रिज एक्सचेंज में देने पर भी अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए 30 हजार रुपये के बजट वाले डबल डोर फ्रिज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: 30 हजार में आने वाले रेफ्रिजरेटर

Advertisement

LG 242 L Frost Free Double Door 3 Star Refrigerator
LG 242 L Refrigerator फ्लिपकार्ट पर 33% छूट के बाद 37,599 रुपये के बजाय 24,990 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,490 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फ्रिज देने पर 8,590 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ इस बार पर निर्भर करेगा कि एक्सचेंज में दिए गए फ्रिंज की कंडीशन कैसी है।

Haier 237 L Frost Free Double Door 3 Star Convertible Refrigerator
Haier 237 L Refrigerator फ्लिपकार्ट पर 33% छूट के बाद 37,490 रुपये के बजाय 24,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर 10% डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,490 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फ्रिज देने पर 8,590 रुपये तक बचत हो सकती है।

CANDY 240 L Frost Free Double Door 2 Star Refrigerator
CANDY 240 L Frost Free Double Door 2 Star Refrigerator ई-कॉमर्स साइट पर 32% छूट के बाद 17,790 रुपये में उपलब्ध हो रहा है, जबकि एमआरपी 26,490 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत छूट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 16,290 रुपये हो जाएगी। 

Advertisement

Lloyd by Havells 233 L Frost Free Double Door 2 Star Refrigerator
Lloyd by Havells 233 L Frost Free Double Door 2 Star Refrigerator ई-कॉमर्स साइट पर 20,990 रुपये एमआरपी से 4% छूट के बाद 20,025 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,525 रुपये हो जाएगी। 

Samsung 236 L Frost Free Double Door 3 Star Convertible Refrigerator
Samsung 236 L Frost Free Double Door 3 Star Convertible Refrigerator ई-कॉमर्स साइट पर 36 प्रतिशत छूट के बाद 25,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि एमआरपी 40,990 रुपये है। बैंक ऑफर को देखते हुए Axis बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% छूट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,490 रुपये हो जाएगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.