Flipkart MarQ 32-इंच मॉनिटर आज लॉन्च, 11,999 रुपये कीमत और ऐसे हैं फीचर्स

MarQ by Flipkart 32 inch Full HD Monitor को फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Flipkart MarQ 32-इंच मॉनिटर आज लॉन्च, 11,999 रुपये कीमत और ऐसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Flipkart

MarQ by Flipkart 32 inch Monitor में 32 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • MarQ by Flipkart 32 inch Monitor में 32 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले है।
  • MarQ by Flipkart 32 inch Full HD Monitor की कीमत 11,999 रुपये है।
  • MarQ by Flipkart 32 inch Monitor स्लिम बॉर्डर और स्लीक डिजाइन से लैस है।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के MarQ ब्रांड ने एक नया 32 इंच मॉनिटर पेश किया है जो आज भारत में लॉन्च होने वाला है। नए मॉनिटर में फुल एचडी रेजॉल्यूशन वाली एक बड़ी आईपीएस डिस्प्ले है जो कि इसे काम, कैजुअल गेमिंग या सेकेंड स्क्रीन के तौर पर एक बेहतर विकल्प बनाती है। यहां हम आपको इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


MarQ by Flipkart 32 inch Monitor की कीमत


कीमत की बात की जाए तो MarQ by Flipkart 32 inch Full HD Monitor को फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है। वहीं ICICI Bank या HDFC Bank कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट छूट यानी कि 500 रुपये तक बचत हो सकती है।


MarQ by Flipkart 32 inch Monitor के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो MarQ by Flipkart 32 inch Monitor में 32 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 75Hz है। डिस्प्ले में फ्ल्यूइड मोशन, 5ms रिस्पॉन्स टाइम और मिनिमाइजिंग मोशन ब्लर दिया गया है। एडेप्टिव सिंक टेक्नोलॉजी के साथ यह गेम के दौरान स्क्रीन टियरिंग और स्टटरिंग की दिक्कत को दूर करता है।

आंखों के आराम के लिए इस टीवी में फ्लिकर फ्री टेक्नोलॉजी और लंबे सेशन के दौरान आंखों के तनाव को कम करने के लिए एक इंटीग्रेटेड लो ब्लू लाइट फिल्टर दिया गया है। कलर गेमुट ​​और वाइड 178-डिग्री व्यूइंग एंगल किसी भी एंगल से रियल और वाइब्रेंट विजुअल प्रदान करता है। डिजाइन के मामले में मॉनिटर एक स्लिम बॉर्डर के साथ एक स्लीक डिजाइन से लैस है। इसके अलावा यह वीईएसए माउंट माउंट कंपेटिबिलिटी प्रदान करता है, जिससे आप इसे अपनी पसंद के अनुसार दीवार या स्टैंड पर लगा सकते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एचडीएमआई, वीजीए और 3.5 मिमी ऑडियो आउटपुट शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »