Flipkart Big Shopping Days Sale 6 दिसंबर से, इन मोबाइल ऑफर्स पर रहेगी नज़र

Flipkart एक और सेल के साथ तैयार है। हम बात कर रहे हैं Flipkart Big Shopping Days सेल की जो 6 दिसंबर से शुरू होगी और 8 दिसंबर तक चलेगी।

Flipkart Big Shopping Days Sale 6 दिसंबर से, इन मोबाइल ऑफर्स पर रहेगी नज़र
ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro की फ्लैश सेल लगातार तीन दिन आयोजित होगी
  • Xiaomi Poco F1 की कीमत में 5,000 रुपये तक की कटौती
  • 1,000 रुपये सस्ते में बिकेगा Nokia 5.1 Plus
विज्ञापन
Flipkart एक और सेल के साथ तैयार है। हम बात कर रहे हैं Flipkart Big Shopping Days सेल की जो 6 दिसंबर से शुरू होगी और 8 दिसंबर तक चलेगी। तीन दिनों तक Flipkart पर चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट देखने को मिलेगी। इस सेल के लिए कंपनी ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। खरीदारी में HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ईएमआई विकल्प चुनने पर भी यह छूट मिलेगी। डिस्काउंट और ऑफर के अलावा Flipkart की ओर से बायबैक गारंटी और 99 रुपये में डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। इस सेल में Poco F1, Google Pixel 2 XL, Realme C1, Asus ZenFone Lite L1, Honor 9N और Redmi Note 6 Pro सहित कई अन्य स्मार्टफोन डिस्काउंट व ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे।

Flipkart Sale में Xiaomi Poco F1 के सभी वेरिएंट की कीमतों में कटौती की जाएगी। 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये की जगह 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये (एमआरपी 23,999 रुपये) में उपलब्ध होगा। 29,999 रुपये वाले 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Nokia 5.1 Plus के दाम में 1,000 रुपये की कटौती की जाएगी। 10,999 रुपये का यह स्मार्टफोन लेटेस्ट सेल में 9,999 रुपये में मिल जाएगा। Realme C1 को 500 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। इसका दाम होगा 7,499 रुपये। इसी तरह से Motorola One Power भी 1,000 रुपये सस्ते में बिकेगा। इच्छुक ग्राहक इस फोन को 14,999 रुपये में खरीद सकेंगे। Flipkart की इस सेल में Infinix Note 5 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती होगी और इस फोन को  7,999 रुपये में बेचा जाएगा।

सेल के तीनों दिन Redmi Note 6 Pro फ्लैश सेल में दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। Asus ZenFone Lite L1 की फ्लैश सेल 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इसकी कीमत 4,999 रुपये होगी।

Flipkart Pixel 2 XL का 64 जीबी वेरिएंट सेल के दौरान 39,999 रुपये में बिकेगा। Vivo V9 Youth, Lenovo A5, Lenovo K9, Asus ZenFone Max Pro M1, Redmi Note 5 Pro, Vivo V9 Pro, Honor 7A, Nokia 6.1 Plus और Asus ZenFone 5Z  के साथ कई स्मार्टफोन सेल के दौरान ऑफर में उपलब्ध होंगे।

स्मार्टफोन के अलावा Flipkart Big Shopping Days Sale में टेलीविज़न और घरेलू उपकरणों पर छूट दी जाएगी।  इसके अलावा लैपटॉप, कैमरा, ऑडियो एक्सेसरी भी सेल के दौरान सस्ते में बिकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »