Flipkart Big Saving Days Sale : 5 अगस्त से होगी शुरू! मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक्स, TV और अप्लायंसेज पर 80% तक की छूट!

Flipkart ने 5 अगस्त से अपनी बिग सेविंग डेज़ सेल की घोषणा की है। यह सेल 9 अगस्त को समाप्त होने तक कुल मिलाकर पांच दिनों तक चलेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अगस्त 2021 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart ने 5 अगस्त से अपनी बिग सेविंग डेज़ सेल की घोषणा की है।
  • इसमें फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर शामिल है।
  • 2,042 रुपये प्रति माह की दर से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI भी हैं।

सेल में Mi 11 Lite, Moto G60, ROG Phone और Mi 10T सीरीज पर आकर्षक डील्स हैं।

Flipkart ने 5 अगस्त से अपनी Big Saving Days Sale की घोषणा की है। यह सेल 9 अगस्त को समाप्त होने तक कुल मिलाकर पांच दिनों तक चलेगी। साइट-व्यापी सेल ऑफ़र में Axis Bank कार्ड और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तत्काल छूट शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 80 प्रतिशत तक और टीवी और अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट है। मोबाइल और टैबलेट पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प, अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर और संपूर्ण मोबाइल प्रोटेक्शन उपलब्ध है। Mi 11 Lite, Moto G60, ROG Phone और Mi 10T सीरीज पर डील्स हैं।

Asus ROG Phone 3 (46,999 रु) इस सेल में 39,999 रुपये की शुरूआती कीमत में मौजूद होगा। Flipkart Big Saving Days sale के दौरान इस पर 7,000 रुपये की छूट मिल रही है। Motorola Razr की कीमत रियायती होगी। यह 74,999 रुपये की बजाय 54,999 रुपये में उपलब्ध होगी जो कि 20000 रुपये की छूट है।

Mi 10T सीरीज को 24,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया जाएगा। इसमें फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर शामिल है। 2,042 रुपये प्रति माह की दर से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी हैं। 

Moto G40 Fusion की कीमत 14,499 रुपये की बजाय 1000 रुपये की छूट के साथ 13,499 रुपये रखी गई है। Moto G60 को भी 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया जाएगा और कीमत होगी 16,999 रुपये। Infinix Hot 10S को 500 रुपये की छूट के साथ सूचीबद्ध किया जाएगा। इसकी कीमत 9,499 रुपये से शुरू होगी। Moto E7 Power (8,799 रुपये), Moto G10 Power, Gionee Max Pro, Gionee Max और Micromax In 1 जैसे अन्य फोन भी डील्स और छूट के साथ लिस्ट होंगे।
Advertisement

Flipkart ने यह भी घोषणा की है कि Big Saving Days की पांच दिनों की अवधि के दौरान हर दिन 12 बजे (मध्यरात्रि), सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे 'क्रेज़ी डील्स' का खुलासा किया जाएगा। सभी मोबाइल डील्स को Flipkart पर एक डेडीकेटेड पेज पर देखा जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.