• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफ़रः सस्ते में मिल रहे हैं मोबाइल, टीवी और अन्य गैजेट

फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफ़रः सस्ते में मिल रहे हैं मोबाइल, टीवी और अन्य गैजेट

फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफ़रः सस्ते में मिल रहे हैं मोबाइल, टीवी और अन्य गैजेट
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपने नए 'बिग एक्सचेंज डेज़' ऑफर की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत कंज़्यूमर अपने पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को एक्सचेंज करके नया खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी ने जानकारी दी है कि अब से 'बिग एक्सचेंज डेज़' हर महीने के पहले दो दिन आयोजित किए जाएंगे।

'बिग एक्सचेंज़ डेज़' स्कीम के तहत कई स्मार्टफोन को छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। मोटोरोला मोटो जी (जेन 3), मोटो एक्स प्ले और आसुस ज़ेनफोन 2 स्मार्टफोन इस एक्सचेंज ऑफर का हिस्सा हैं।

यूज़र को अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं होगी। यह जिम्मेदारी कंपनी की होगी। यूज़र स्मार्टफोन के अलावा टैबलेट, लैपटॉप, टेलीविज़न, रेफरीजरेटर और वाशिंग मशीन भी एक्सचेंज ऑफर के तहत ख़रीद सकते हैं।

'Big Exchange Days' स्कीम में मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) पर 6,000 रुपये, मोटो एक्स प्ले पर 9,000 रुपये, मोटो जी टर्बो पर 6,000 रुपये, एचटीसी डिज़ायर 828 पर 10,000 रुपये, आसुस ज़ेनफोन 2 पर 10,000 रुपये, मोटो एक्स स्टाइल पर 15,000 रुपये, माइक्रोमैक्स कैनवस पल्स 4जी पर 5,000 रुपये, नेक्सस 6पी पर 20,000 रुपये, लेनेवो ए2010 पर 2,000 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 पर 20,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। छूट पाने के लिए आपको अपना पुराना डिवाइस देना होगा। आप चाहें तो इस पेज पर जाकर सारे ऑफर के बारे में जान सकते हैं।

कंपनी ने बताया है कि स्मार्टफोन के लिए डिलिवरी एग्जीक्यूटिव आईएमईआई नंबर, स्क्रीन और हैंडसेट की स्थिति की जांच करेंगे। दूसरी तरफ टेलीविज़न, वाशिंग मशीन और लैपटॉप को भी एक्सचेंज करने से पहले कई तरह की जांच होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »