Flipkart Big Diwali Sale 1 नवंबर से, इन ऑफर्स के लिए हो जाइए तैयार

फेस्टिव धमाका डेज़ सेल के बाद Flipkart ने अगली सेल की तैयारी कर ली है। हम बात कर रहे हैं Flipkart Diwali Sale की। यह सेल 1 नवंबर से शुरू होगी और 5 नवंबर तक चलेगी।

Flipkart Big Diwali Sale 1 नवंबर से, इन ऑफर्स के लिए हो जाइए तैयार
ख़ास बातें
  • कई मोबाइल व टैबलेट बायबैंक गारंटी और कंप्लीट प्रोटेक्शन के साथ
  • Lenovo A5 और Lenovo K9 की बिक्री पहली बार शुरू होगी
  • Vivo V9 Pro का सस्ता वेरिएंट भी होगा उपलब्ध
विज्ञापन
फेस्टिव धमाका डेज़ सेल के बाद Flipkart ने अगली सेल की तैयारी कर ली है। हम बात कर रहे हैं Flipkart Diwali Sale की। यह सेल 1 नवंबर से शुरू होगी और 5 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में कई स्मार्टफोन सस्ते में उपलब्ध होंगे व कई ऑफर्स के साथ बेचे जाएंगे। अभी Flipkart की वेबसाइट पर Realme 2 Pro, Redmi Note 5 Pro, Honor 9N और कई अन्य हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Lenovo A5 और Lenovo K9 की बिक्री इसी दिन शुरू होगी। इस बार फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए एसबीआई कार्ड के साथ साझेदारी की है।

Flipakrt सेल ऑफर के तहत, कई मोबाइल व टैबलेट बायबैंक गारंटी और कंप्लीट प्रोटेक्शन के साथ आएंगे। Flipkart ने जानकारी दी है कि सेल में नए Realme 2 Pro को 13,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। Redmi Note 5 Pro हैंडसेट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि Xiaomi ने हाल ही में त्योहारी सीज़न के लिए अपने शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत कम कर दी थी। इसके अलावा Flipkart ने Honor 9N के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 9,999 रुपये में लिस्ट किया है, जबकि इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इसके अलावा हाल ही में 10,999 रुपये में लॉन्च किए गए Nokia 5.1 Plus को 10,499 रुपये में बेचा जाएगा।

Flipkart सेल में Lenovo A5 और Lenovo K9 की बिक्री पहली बार शुरू होगी। याद रहे कि Lenovo ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Lenovo K9 और Lenovo A5 स्मार्टफोन पेश किया था। अब जानकारी मिली है कि दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री 1 नवंबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Diwali Sale में होगी। बता दें कि Lenovo K9 की कीमत 8,999 रुपये है और Lenovo A5 का दाम 5,999 रुपये से शुरू होता है। सेल में लेनोवो के9 ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा, जबकि लेनोवो ए5 ब्लैक व गोल्ड रंग में।

इसके अलावा Flipkart पर टेलीविज़न और अन्य घरेलू उपकरणों पर 75 फीसदी तक छूट मिलेगी। प्रोडक्ट के साथ पुराने प्रोडक्ट एक्सचेंज किए जा सकेंगे। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प होगा। Flipkart ने आवरी डील्स का भी ऐलान किया है। इसके अलावा 1 नवंबर की रात 12 बजे से सुबह 2 बजे तक कई एक्सक्लूसिव डिस्काउंट उपलब्ध होंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Diwali Sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »