Flipkart Big Billion Days सेल का आगाज़ 10 अक्टूबर से

Flipkart ने The Big Billion Days सेल की घोषणा कर दी है। द बिग बिलियन डेज सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी। पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में मोबाइल, गैजेट, टीवी, बड़े एप्लायंसेज और अन्य प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 25 सितंबर 2018 11:45 IST
ख़ास बातें
  • 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी Flipkart Big Billion Days सेल
  • फ्लिपकार्ट द बिग बिलियन डेज सेल के दौरान मिलेंगे भुगतान के कई विकल्प
  • Flipkart Plus members डील्स को तीन घंटे पहले एक्सेस कर पाएंगे
Flipkart ने The Big Billion Days सेल की घोषणा कर दी है। द बिग बिलियन डेज सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी। यह सेल 14 अक्टूबर तक चलेगी, पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में मोबाइल, गैजेट, टीवी, बड़े एप्लायंसेज और अन्य प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को भुगतान के कई विकल्प देने के लिए इस साल मास्टरकार्ड के साथ पार्टनरशिप की है। Flipkart की प्रतिद्धंदी कंपनी Amazon भी फेस्टिव सीजन सेल लेकर आने वाली है। हालांकि, अभी कंपनी ने तारीख की घोषणा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि Amazon की 'The Great Indian Festival' सेल की शुरुआत भी इसी दौरान होने की संभावना है।

The Big Billion Days सेल के पहले दिन फैशन, टीवी, एप्लायंसेज, फर्नीचर, स्मार्ट डिवाइस और अन्य प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिलेंगे। दूसरे दिन, स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर शानदार डील मिलेंगी। अन्य तीन दिनों में सभी प्रोडक्ट पर ऑफर्स दिए जाएंगे। Flipkart के मुताबिक, डिस्काउंट के अलावा हर घंटे फ्लैश सेल और हर आठ घंटे में ग्राहकों को नई डील मिलेंगी। इस साल फ्लिपकार्ट फेस्टिव सीजन सेल में आपको भुगतान के कई विकल्प मिलेंगे। चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ बजाज फिनसर्व की तरफ से भी बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।
Advertisement

फ्लिपकार्ट कैशलैस क्रेडिट की भी सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी। आप 60,000 रुपये तक की शॉपिंग कर सकते हैं, यह राशि आपको आसान किश्तों में वापस करनी है। इसके अलावा आप चाहें तो Pay Later विकल्प का भी चुनाव कर सकते हैं। इसका मतलब शॉपिंग बिल का भुगतान अगले महीने करना होगा। Flipkart Plus members सेल के दौरान डील्स को तीन घंटे पहले एक्सेस कर पाएंगे। फोन पे यूजर को सेल के दौरान कई कैशबैक ऑफर्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ने इस बात का दावा किया है कि सेल के दौरान एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कंपनी ट्रैवल और मोबाइल रीचार्ज पर डिस्काउंट भी पेश करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.