फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल: पहले दिन मिलने वाले ऑफर

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल: पहले दिन मिलने वाले ऑफर
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल का आगाज हो गया है। यह सेल 17 अक्टूबर तक चलेगी। दूसरी तरफ, अमेज़न इंडिया ने भी अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल का आयोजन किया है।

अगर आप अगले पांच दिन चलने वाले इस सेल में खरीददारी को लेकर संशय में हैं तो ये सुझाव आपके काम आएंगे। मंगलवार, यानी सेल का पहला दिन। इस दिन फैशन कैटेगरी में ऑफर की भरमार रहेगी। बिग बिलियन डेज़ सेल के पहले दिन हम देखेंगे कि फ्लिपकार्ट किस तरह से अपने सब्सिडियरी मिंत्रा ब्रांड का इस्तेमाल करता है। सेल में नामी फैशन ब्रांड के प्रोडक्ट पर 50 से 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। अगर आप कपड़े खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बिग बिलियन डेज़ सेल में एंड, एडिडास, यूनाइटेड कलर ऑफ बेनेटन के कपड़ों पर 60 फीसदी की छूट मिलेगी। ली और वान हुसैन के कपड़ों पर 55 फीसदी और डबल्यू ब्रांड पर 40 फीसदी की छूट दी गई है। याद रहे है कि आप फ्लिपकार्ट के ऐप पर ही सेल का फायदा उठा पाएंगे, यानी डिस्काउंट पाने के लिए फ्लिपकार्ट के ऐप का इस्तेमाल करना ही पड़ेगा।

अगर फूटवेयर के शौकीन हैं तो इस सेल में पूमा के स्पोर्ट्स जूतों पर 65 फीसदी, फिला पर 60 प्रतिशत, वांस पर 55 फीसदी, स्टीव मेडन और ली कूपर पर 50 प्रतिशत और स्केचर्स पर 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एक्सेसरी पर भी छूट मिल रही है।

अगर आप हमारी तरह फैशन के शौकीन नहीं हैं तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दूसरे से पांचवें दिन में आने वाले ऑफर का इंतज़ार कर सकते हैं। इस दौरान हमें होम प्रोडक्ट्स और एप्लियांसेज पर डिस्काउंट ऑफर मिलेंगे। गुरुवार का दिन मोबाइल और एक्सेसरी के नाम होगा। ये डिस्काउंट शुक्रवार और शनिवार तक उपलब्ध रहेंगे। इन दोनों दिन इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमेटिव प्रोडक्ट पर भी ऑफर दिए जाएंगे। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के आखिरी दिन किताबों पर छूट मिलेगी।

याद रहे कि 15 अक्टूबर को छोड़कर आप सेल के अन्य दिनों में एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल कर अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। 15 अक्टूबर को सिटीबैंक, यस बैंक और स्टेंडर्ड चार्टर्ड के कार्ड पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »