फ्लिपकार्ट सेल: मोबाइल पर धमाकेदार ऑफर

फ्लिपकार्ट सेल: मोबाइल पर धमाकेदार ऑफर
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल में आज मोबाइल और एक्सेसरी पर कई ऑफर दिए गए हैं। ई-कॉमर्स कंपनी ने हर प्राइस रेंज के स्मार्टफोन को छूट के साथ पेश किया है। हमने भी आपके लिए कुछ चुनिंदा ऑफर खोजे हैं। इससे पहले उन तरीकों के बारे में जान लें जिनकी मदद से आप आज की सेल का पूरा फायदा उठा पाएंगे।

1) पहले दो दिनों की तरह आज की सेल भी सिर्फ फ्लिपकार्ट के ऐप के लिए है। कल रात ऐप पर छोटी-मोटी दिक्कतें आई थीं, लेकिन अब यह अच्छे से काम कर रहा है।

2) सुनिश्चित कर लें कि किन-किन डिवाइस के साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। कुछ ऑफर तो बेहद ही शानदार हैं और फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज प्रोसेस पर भी भरोसा किया जा सकता है।

3) सिटी बैंक, स्टेंडर्ड चार्टर्ड या यस बैंक का कार्ड इस्तेमाल करें। आपको अतिरिक्त 2,000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी।

4) अगर आप नेक्सस 6पी की प्री-ऑर्डर बुकिंग कर रहे हैं तो इन कार्ड का इस्तेमाल करके अतिरिक्त 1750 रुपये की छूट हासिल कर सकते हैं।

1. आईफोन 6
अगर आपने सेल सीजन में आईफोन 6 पर मिलने वाले ऑफर पर अब तक कोई फैसला नहीं कर पाएं हैं, तो अब मत चूकें। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 6 (16 जीबी) स्मार्टफोन 39,999 रुपये में मिल रहा है। गौर करने वाली बात है कि अमेज़न और स्नैपडील पर इस हैंडसेट को 37,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

हालांकि, अगर आप अपने पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में आपके लिए कई शानदार ऑफर हैं। आईफोन 5एस (16 जीबी) हैंडसेट एक्सचेंज करने पर आपको तुरंत ही 15,000 रुपये की छूट मिलेगी। आईफोन 6 के लिए आप कई अन्य स्मार्टफोन भी एक्सचेंज कर पाएंगे। ये एक्सचेंज ऑफर सिर्फ डबल्यूएस रिटेल लिस्टिंग पर उपलब्ध हैं। इसलिए देरी मत करें।
apple iphone 6 black cover case screenshot website
लिंक: फ्लिपकार्ट

2.  नेक्सस 6
अगर नया नेक्सस 6पी आपके बजट से बाहर है और आप 25,000 रुपये से कम दाम में बड़े डिस्प्ले वाला हैंडसेट चाहते हैं तो नेक्सस 6 के बारे में विचार कर सकते हैं। यह हैंडसेट 24,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके 10,000 रुपये तक की छूट भी हासिल कर पाएंगे।
google nexus 6 all sides play store

कीमत: 24,999 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

3. मोटोरोला मोटो 360
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के तहत मोटो 360 स्मार्टवाच मात्र 11,499 रुपये में उपलब्ध है।
moto 360 official screenshot

कीमतः 11,499 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

4.सैमसंग गैलेक्सी नोट 4
गैलेक्सी नोट 4 स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। ऐप पर यह डिवाइस 34,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करके 15,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी।
samsung galaxy note 4 screenshot

कीमत: 34,999 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

5. मोटो एक्स प्ले
बिग बिलियन डेज सेल के तहत फ्लिपकार्ट ऐप पर मोटो एक्स प्ले की कीमत 16,999 रुपये है। आम तौर पर यह स्मार्टफोन वेबसाइट पर 18,499 रुपये में मिलता है। इस हैंडसेट के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया गया है। सारे ऑफर को मिला दिया जाए तो यह मात्र 8,999 रुपये में मिल जाएगा।
moto x play ndtv box

कीमत: 16,999 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

इसके अलावा भी कई और ऑफर फ्लिपकार्ट के ऐप पर उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »