Flipkart सेल: इन स्मार्टफोन पर मिलने वाली है छूट, जानें सारे ऑफर

कुछ दिन पहले पहले अमेज़न ने अपनी अगली सेल की तारीखों का ऐलान किया था। इसके जवाब में फ्लिपकार्ट अब इंडिपेंडेंस डे सेल आयोजित करने वाली है। इसे बिग फ्रीडम सेल का नाम दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अगस्त 2017 12:32 IST
ख़ास बातें
  • इसे बिग फ्रीडम सेल का नाम दिया गया है
  • फ्लिपकार्ट की सेल 9 अगस्त को शुरू होगी और 11 अगस्त तक चलेगी
  • सेल में मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, कैमरा और अन्य प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट
कुछ दिन पहले पहले अमेज़न ने अपनी अगली सेल की तारीखों का ऐलान किया था। इसके जवाब में फ्लिपकार्ट अब इंडिपेंडेंस डे सेल आयोजित करने वाली है। इसे बिग फ्रीडम सेल का नाम दिया गया है। फ्लिपकार्ट की सेल 9 अगस्त को शुरू होगी और 11 अगस्त तक चलेगी। सेल में मोबाइल फोन, टेलीविज़न, लैपटॉप, टैबलेट, हेडफोन, कैमरा और अन्य प्रोडक्ट पर छूट दी जाएगी। शाओमी के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर ये है कि लोकप्रिय रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की सेल 72 घंटों तक चलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर कंपनी अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट देगी।
 

मोबाइल फोन पर फ्लिपकार्ट के ऑफर

अभी फ्लिपकार्ट ने सेल के सभी ऑफर का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन चुनिंदा प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट की जानकारी दे दी गई है। मोटो एम और मोटो जी5 प्लस जो क्रमशः 15,999 और 16,999 रुपये में मिलते हैं, सेल के दौरान क्रमशः 12,999 और 14,999 रुपये में बिकेंगे। इसी तरह से लेनोवो के5 नोट (12,499 रुपये) को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 9,999 रुपये वाले लेनोवो के6 पावर को 1,000 रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में खरीदना संभव होगा। गूगल पिक्सल एक्सएल को आधिकारिक 67,000 रुपये की कीमत के बजाय 48,999 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने टीज़र में बताया है कि आईफोन 6 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत में भी कटौती की जाएगी।

Xiaomi Redmi Note 4 हैंडसेट फ्लिपकार्ट सेल के दौरान तीनों दिन उपलब्ध होगा। ग्राहकों को पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
 

टेलीविज़न, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट पर फ्लिपकार्ट सेल

मोबाइल फोन के अलावा फ्लिपकार्ट सेल में टेलीविज़न, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट दी जाएगी। 32 इंच का सोनी एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट टीवी 32,900 रुपये की जगह 2_,999 रुपये में बिकेगा। वीयू का 45 इंच का यूएचडी स्मार्टफोन 45,000 रुपये के 3_,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसी तरह से 43 इंच का ओनिडा फुल एचडी एलईडी स्मार्ट टीवी 33,990 रुपये की जगह 2_,999 रुपये में बिकेगा।
Advertisement

इंटल कोर आई3 के लैपटॉप की कीमत में भी कटौती की जाएगी। Lenovo Yoga 3 एंड्रॉयड टैबलेट 1_,990 रुपये में उपलब्ध होगा। 10,000 एमएएच का लेनोवो पावरबैंक सेल में 999 रुपये में उपलब्ध होगा।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.