Rs 2 हजार से ज्‍यादा के ऑनलाइन पेमेंट में लगेंगे 4 घंटे! ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए सरकार की तैयारी

Online payment : दो लोगों के बीच पहली बार होने वाले ट्रांजैक्‍शन के लिए न्‍यूनतम लिमिट तय की जा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 19:45 IST
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन पेमेंट के लिए आ सकता है नया नियम
  • ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए आ सकता है नियम
  • पहली बार 2 लोगों के बीच 2 हजार से ज्‍यादा ट्रांजैक्‍शन लेगा टाइम

नए नियम जारी हो जाते हैं तो दो लोगों के बीच पहली बार होने वाला 2 हजार रुपये से ज्‍यादा का ट्रांजैक्‍शन 4 घंटे लेट हो सकता है।

अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो ध्‍यान देने वाली खबर है। ऑनलाइन पेमेंट में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार दो लोगों के बीच फर्स्‍ट ट्रांजैक्‍शन (First Transaction) को लेकर कुछ नियम लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत दो लोगों के बीच पहली बार होने वाले ट्रांजैक्‍शन के लिए न्‍यूनतम लिमिट तय की जा रही है। नए नियम जारी हो जाते हैं तो दो लोगों के बीच पहली बार होने वाला 2 हजार रुपये से ज्‍यादा का ट्रांजैक्‍शन 4 घंटे लेट हो सकता है। 

यानी आप अगर किसी को पहली बार 2 हजार रुपये से ज्‍यादा भेजते हैं, तो पेमेंट 4 घंटे में पहुंचेगा। इससे डिजिटल ट्रांजैक्‍शन करने वालों को परेशानी होगी। डिज‍िटल पेमेंट में कमी आ सकती है, लेकिन अधिकारियों को लगता है कि साइबर धोखाधड़ी को कम करना जरूरी है। 

इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार दो लोगों के बीच पहली बार होने वाले ट्रांजैक्शन में लगने वाले टाइम को बढ़ाने के बारे में सोच रही है। 2 हजार रुपये से ज्‍यादा के पहले ऑनलाइन पेमेंट के लिए 4 घंटे की समयसीमा हो सकती है। इससे ना सिर्फ यूपीआई पेमेंट में देरी होगी, बल्कि इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS), रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को भी इस दायरे में लाया जा सकता है।  

याद रहे कि पहली बार यूपीआई अकाउंट बनाने वाला यूजर पहले 24 घंटों में 5 हजार रुपये ट्रांसफर कर सकता है। वहीं, NEFT एक्टिवेट होने के बाद यूजर पहले 24 घंटे में 50 हजार रुपये तक ट्रांसफर कर सकता है। नया नियम आया तो पहली बार ट्रांजैक्‍शन करने वाले दो लोग अगर 2 हजार रुपये से ऊपर का डिजिटल पेमेंट सेंड और रिसीव करते हैं, तो उसमें 4 घंटे लग जाएंगे। 
Advertisement

रिपोर्ट में RBI की 2022-23 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि बैंकों में डिजिटल पेमेंट कैटिगरी में सबसे अधिक धोखाधड़ी रिपोर्ट हुई ह। कुल 13,530 मामलों में 30,252 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई। इसमें से करीब 49 फीसदी मामले डिजिटल पेमेंट के थे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.