आ गई भारत की पहली इथेनॉल और इलेक्ट्रिक पर चलने वाली कार, नितिन गडकरी ने की ड्राइव

कार को रिसर्च और डेपलपमेंट के उद्देश्य से ब्राजील से इंपोर्ट किया गया है। सूत्रों ने कहा कि कार के परफॉर्मेंस का चेक करने के लिए कार को देश के कई हिस्सों में चलाया जाएगा और स्टडी का समय एक साल से ज्यादा का होगा। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Toyota ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार पेश कर दी है।
  • Corolla Altis FFV-SHEV में एक फ्लेक्स-फ्यूल इंजन, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है
  • कार को रिसर्च और डेपलपमेंट के उद्देश्य से ब्राजील से इंपोर्ट किया गया है।
Toyota ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार पेश कर दी है जो कि 100% इथेनॉल पर चल सकती है। नए वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने और फ्यूल के इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने के तौर पर तीन केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव और महेंद्र नाथ पांडे ने पहली फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार (FFV-SHEV) को पेश किया है।

ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा द्वारा तैयार की गई Corolla Altis FFV-SHEV में एक फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दी गई है। यह हाई इथेनॉल इस्तेमाल के साथ-साथ ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है, क्योंकि यह इंजन बंद होने पर ईवी मोड पर ज्यादा समय तक चल सकती है। यह कार पेट्रोल पर चल सकती है जिसमें 20-100% के बीच इथेनॉल मिश्रण होता है।
Advertisement

इस कार को भारत में BS-VI कंप्लाइंट FFV-SHEV टेक्नोलॉजी का चेक करने के लिए एक पायलट के तौर पर पेश किया गया था। कार्बन एमिशन को कम करने में घरेलू कंडीशन में यह कितनी प्रभावशाली है और इथेनॉल को बढ़ावा देने के लिए इसे भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ साझा किया जाएगा।

कार को रिसर्च और डेपलपमेंट के उद्देश्य से ब्राजील से इंपोर्ट किया गया है। सूत्रों ने कहा कि कार के परफॉर्मेंस का चेक करने के लिए कार को देश के कई हिस्सों में चलाया जाएगा और स्टडी का समय एक साल से ज्यादा का होगा। 
Advertisement

गडकरी ने कहा कि भारत में प्रदूषण बड़ी चिंता का विषय है और ट्रांसपोर्ट सेक्टर का इसमें बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि "इसलिए इथेनॉल और मेथनॉल जैसे जैव ईंधन पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन और उनके इस्तेमाल के लिए अधिक प्रोत्साहन की जरूरत है। इससे हमारे किसानों की आय भी बढ़ेगी। हम पेट्रोल और डीजल पर अपने इंपोर्ट और निर्भरता को कम करना चाहते हैं।"
Advertisement

ब्राजील दुनिया का सबसे बड़ा गन्ना और इथेनॉल निर्माता है। वहां पर करीबन 80 प्रतिशत कारें फ्लेक्स-फ्यूल पर चलती हैं। सरकार फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दे रही है।  इथेनॉल मिक्स के प्रतिशत के मुकाबले पेट्रोल के प्रतिशत के आधार पर E95, E90, E85 इंजन के लिए स्टैंडर्ड को नोटिफाइड किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.