डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार दे रही है कई छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2016 21:00 IST
ख़ास बातें
  • कार्ड या कैशलेस भुगतान करने पर कई तरह के छूट के ऐलान किए गए
  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस संबंध में अहम जानकारियां दी
  • 2,000 रपये तक की खरीदारी में कार्ड इस्तेमाल करने पर सेवाकर नहीं लगेगा
नोटबंदी के बाद डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गुरुवार को कार्ड या कैशलेस भुगतान करने पर कई तरह के छूट के ऐलान किए। नोटबंदी के 30 दिन पूरे होने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस संबंध में अहम जानकारियां दी।

1. अब जो भी यात्री ऑनलाइन रेल टिकट खरीदेंगे, उन्हें 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मुफ्त मिलेगा।
Advertisement

2. कार्ड या कैशलेस भुगतान करने पर पेट्रोल और डीजल के मूल्य में 0.75 फीसदी छूट मिलेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इसे किस दिन से लागू किया जाएगा, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

3. सार्वजनिक कंपनियों की वेबसाइट से जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने या प्रीमियम भुगतान ऑनलाइन करने पर 8 प्रतिशत छूट दी जायेगी। इसी प्रकार साधारण बीमा पॉलिसी लेने या फिर प्रीमियम भुगतान ऑनलाइन करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
Advertisement

4. राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क का भुगतान आरएफआईडी या फास्टैग के द्वारा डिजिटल माध्यम से करने पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।
Advertisement

5. उपनगरीय रेलवे यात्रा का मासिक अथवा सीज़न टिकट खरीदने पर एक जनवरी से 0.5 प्रतिशत रियायत दी जाएगी।

एक अन्य अहम फैसले के मुताबिक 2,000 रपये तक की खरीदारी में क्रेडिट, डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर सेवाकर नहीं लिया जायेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.