• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रनवे पर क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का जेट, पायलट समय रहते बाहर निकाला, देखें वीडियो

रनवे पर क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का जेट, पायलट समय रहते बाहर निकाला, देखें वीडियो

F-35B फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी Lockheed Martin ने कथित तौर पर कहा कि उसे इस घटना की "सूचना" मिल गई थी और "पायलट सफलतापूर्वक बच निकला"।

रनवे पर क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का जेट, पायलट समय रहते बाहर निकाला, देखें वीडियो

राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पायलट खुद को विमान से बाहर निकालने करने और दुर्घटना से बचने में कामयाब रहा।

ख़ास बातें
  • टेक्सास में स्थित नेवल एयर स्टेशन ज्वाइंट रिजर्व बेस में रनवे पर हादसा
  • फाइटर जेट लैंड करते हुए क्रैश हुआ
  • पायलट ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाला
विज्ञापन
अमेरिकी सेना का सैन्य विमान F-35B रनवे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के टेक्सास में स्थित नेवल एयर स्टेशन ज्वाइंट रिजर्व बेस में गुरुवार को क्रैश हुए इस विमान का पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि उसने समय रहते खुद को विमान से बाहर निकाल लिया था, जो क्षण शेयर किए जा रहे वीडियो में भी कैप्चर हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें टेक्सास में स्थित नेवल एयर स्टेशन ज्वाइंट रिजर्व बेस में रनवे पर लैंड करते हुए एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। NDTV के अनुसार, राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पायलट खुद को विमान से बाहर निकालने करने और दुर्घटना से बचने में कामयाब रहा। क्रैश और एजेक्शन दोनों ही क्षण इस वीडियो में कैप्चर हुए हैं।
 

CBS News के मुताबिक, F-35B फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी Lockheed Martin ने कथित तौर पर कहा कि उसे इस घटना की "सूचना" मिल गई थी और "पायलट सफलतापूर्वक बच निकला"। कंपनी का कहना है कि वह "उचित जांच प्रोटोकॉल का पालन करेगी।"

वीडियो ठीक उसी समय का है, जब लॉकहीड मार्टिन F-35B विमान लैंड करने वाला थाI जेट रनवे के ऊपर हवा में था और हेलीकॉप्टर की तरह खड़ी लैंडिंग कर रहा था, लेकिन अचानक आगे की ओर झुक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान पायलट ने खुद को विमान से सफलतापूर्वक निकाल लिया, क्योंकि यह दुर्घटना के बाद भी रनवे पर घूमता रहा।

व्हाइट सेटलमेंट पुलिस विभाग द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, अधिकारी स्थानीय समयानुसार 10:15 बजे टक्कर स्थल पर पहुंचे और दुर्घटना फ्लाइट लाइन के पास सैन्य संपत्ति तक ही सीमित थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Fighter Jet Crash, Fighter Jet Crash Video
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »