FASTag Annual Pass: कार के लिए 1 रिचार्ज और पूरे 365 दिन की की टेंशन खत्म! यहां से करें एक्टिवेट

FASTag Annual Pass एक्टिवेट करने के लिए कोई अन्य स्टेप नहीं चाहिए, केवल रिचार्ज करना है और यह खुद एक्टिवेट हो जाएगा। ध्यान रखें कि 200 टोल ट्रिप्स में राउंड ट्रिप को दो बार के बराबर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 12:59 IST
ख़ास बातें
  • 3,000 रुपये में 1 साल या 200 ट्रिप्स तक फ्री टोल
  • NHAI पोर्टल और RajmargYatra ऐप से एक्टिवेशन
  • सिर्फ निजी वाहनों के लिए स्कीम लागू

FASTag Annual Pass की कीमत 3,000 रुपये है

अब बार-बार FASTag रिचार्ज करने की जरूरत नहीं, क्योंकि देश में FASTag Annual Pass को 15 अगस्त, 2025 (स्वतंत्रता दिवस) से लागू कर दिया गया है। केवल एक बार 3,000 रुपये खर्च कर आप एक साल तक या 200 टोल ट्रिप्स (जो भी पहले हो) ऐसे टोल प्लाजा पर बिना अतिरिक्त टोल दिए जा सकते हैं जो राष्ट्रीय राजमार्ग या एक्सप्रेसवे से जुड़े हैं। यह पास विशेष रूप से निजी वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन) के लिए है।

सरकार का उद्देश्य इस Annual Pass के जरिए ट्रैवल को और ज्यादा सुविधाजनक, किफायती और टाइम सेविंग बनाना है। इस स्कीम के तहत टोल पर लगने वाली लंबी लाइनों में कटौती होगी, डिजिटल पेमेंट प्रक्रिया तेज होगी और एक्टिव यूजर्स को अनुमानित रूप से लगभग 70% तक बचत हो सकती है।

मौजूदा FASTag मालिकों को नया टैग खरीदने की जरूरत नहीं है मौजूदा टैग पर ही यह Annual Pass एक्टिवेट हो जाएगा, जब तक कि वो FASTag सही तरीके से विंडस्क्रीन पर लगा हो, वैध व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लिंक्ड हो और ब्लैकलिस्टेड ना हो। पास एक्टिवेशन के दो घंटे के अंदर लागू हो जाता है और एक्टिवेशन के बाद SMS के जरिए यूजर को इसकी स्टेट्स की जानकारी मिल जाती है।

यदि कोई यूजर 200 ट्रिप्स से पहले ही एक साल पूरा कर लेता है, तो उसके पास Annual Pass को रिन्यू करने का विकल्प होगा। यानि, यह मॉडल लगातार यात्राओं और कम खर्च को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जहां पुराने FASTag में हर टोल पर रिचार्ज की टेंशन रहती थी, वह अब सिर्फ एक आसान और प्रीपेड पेमेंट विकल्प में बदल गया है।

How to activate FASTag Annual Pass

FASTag Annual Pass की कीमत 3,000 रुपये है और इसे Rajmargyatra ऐप या NHAI पोर्टल के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। इसे एक्टिवेट करने के लिए कोई अन्य स्टेप नहीं चाहिए, केवल रिचार्ज करना है और यह खुद एक्टिवेट हो जाएगा। ध्यान रखें कि 200 टोल ट्रिप्स में राउंड ट्रिप को दो बार के बराबर लिया जाएगा। यदि आप किसी ट्रिप में एक टोल को क्रॉस करते हैं और बाद में उसी से वापस आते हैं, तो इसे दो ट्रिप के समान रिकॉर्ड किया जाएगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FASTag Annual Pass, FASTag Annual Pass Price
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.