‘सेक्सटॉर्शन के लिए यूज हो रहे फेक सिम कार्ड, Whatsapp वीडियो कॉल करके फंसाया जा रहा’

पुलिस ने टेलीकॉम कंपनियों से उन कस्‍टमर्स पर कार्रवाई करने को कहा है, जिन्‍होंने फेक डॉक्‍युमेंट्स पर सिम कार्ड इशू कराए हैं।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 3 मई 2022 16:15 IST
ख़ास बातें
  • राजस्थान, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई गिरोह हैं
  • ये फर्जी अकाउंट की मदद लेकर वॉट्सऐप चैट करते हैं
  • आमतौर पर पुरुषों को निशाना बनाते हैं

बिहार पुलिस की आर्थिक और साइबर क्राइम डिविजन (ECCD) ने पिछले तीन-चार महीनों में ऐसे लगभग 15 मामले दर्ज किए हैं।

ऑनलाइन सेक्‍शुअल ब्लैकमेलिंग के मामले आए दिन देखे जा रहे हैं। क्‍या इनका संबंध फेक सिम कार्डों से हो सकता है? बिहार पुलिस ने फर्जी डॉक्‍युमेंट्स के जरिए खरीदे गए सिम कार्डों पर नकेल कसने का आदेश दिया है। पुलिस ने टेलीकॉम कंपनियों से उन कस्‍टमर्स पर कार्रवाई करने को कहा है, जिन्‍होंने फेक डॉक्‍युमेंट्स पर सिम कार्ड इशू कराए हैं। आर्थिक अपराध इकाई के एडिशनल DG ने नैयर हसनैन खान ने बताया कि राज्य में यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं। बिहार पुलिस की आर्थिक और साइबर क्राइम डिविजन (ECCD) ने पिछले तीन-चार महीनों में ऐसे लगभग 15 मामले दर्ज किए हैं। इसने एक संगठित अपराध का रूप ले लिया है।

उन्‍होंने कहा कि राजस्थान, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई गिरोह हैं, जो बिहार में अपने साथियों के जरिए वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं और उनसे पैसे वसूल रहे हैं। नैयर हसनैन खान ने कहा कि ये अपराधी फर्जी और जाली डॉक्‍युमेंट्स पर इशू किए गए मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए हमने टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को फर्जी डॉक्‍युमेंट्स पर जारी सिम के साथ कस्‍टमर्स को बुक करने के लिए कहा है।
Advertisement

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि वहां से एक्टिव साइबर क्रिमिनल्‍स की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

ज्यादातर मामलों में साइबर क्रिमिनल्‍स फर्जी अकाउंट की मदद लेकर वॉट्सऐप चैट करते हैं। आमतौर पर पुरुषों को निशाना बनाते हैं। कुछ मैसेज भेजने के बाद गिरोह से जुड़ी महिला पीडि़त को वीडियो कॉल करती है। कॉल के दौरान वह कपड़े उतारना शुरू कर देती है। इसके बाद वही रिकॉर्डिंग भेजकर अपराधी, पीड़ित से जबरन वसूली शुरू कर देते हैं। ऐसा नहीं करने पर वीडियो और तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी जाती है। 
Advertisement

पुलिस के मुताबिक, साइबर क्रिमिनल्‍स पीड़‍ित को वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजते हैं। उसके बदले पैसों की डिमांड की जाती है। जालसाज रैंडम नंबरों पर वीडियो कॉल करते हैं। 
Advertisement

एडिशनल DG ने कहा कि बिहार के नवादा, गया, नालंदा, जमुई और शेखपुरा जिलों में ऐसे साइबर क्रिमिनल्‍स मौजूद हैं, जो राजस्थान, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल से ऑपरेट होने वाले इंटरस्‍टेट सेक्सटॉर्शन गिरोहों के लिए सहयोगी का काम कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि बिहार के इन इलाकों में डिस्ट्रिक्‍ट पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहां एक्टिव साइबर क्रिमिनल्‍स को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्‍होंने पीडि़तों से नजदीकी थाने में कंप्‍लेंट दर्ज कराने का अनुरोध किया है। दावा किया कि ऐसे मामले बड़ी संख्‍या में हैं, लेकिन सिर्फ 2-3 फीसदी पीड़‍ित ही पुलिस तक पहुंच रहे हैं। 

पुलिस ने आम नागरिकों से कहा है कि ऐसे लोगों के साथ वीडियो कॉल में इंगेज ना हों, जिन्‍हें वह नहीं जानते। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.