iOS 26 में आ रही है दिक्कत? तो ऐसे जा सकते हैं iOS 18.6.2 पर वापस, ये है पूरा तरीका

Apple ने हाल ही में सभी के लिए iOS 26 पेश किया है, जिसे अपग्रेड करने पर यूजर्स को अपने डिवाइस में कई बदलाव नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 सितंबर 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने हाल ही में सभी के लिए iOS 26 पेश किया है।
  • iOS 26 के बाद कई यूजर्स को बैटरी और कई दिक्कतें सामने आ रही हैं।
  • iOS 26 से डाउनग्रेड करके 18.6.2 में वापिस जा सकते हैं।

Apple ने iOS 26 पेश कर दिया है।

Photo Credit: Apple

Apple ने हाल ही में सभी के लिए iOS 26 पेश किया है, जिसे अपग्रेड करने पर यूजर्स को अपने डिवाइस में कई बदलाव नजर आ रहे हैं। इसी बीच कई यूजर्स रोजाना इस्तेमाल के दौरान छोटी-मोटी रुकावटें और बग्स का सामना भी कर रहे हैं। कई यूजर्स iOS 26 के बाद बैटरी में तेजी से गिरावट का भी दावा कर रहे हैं। Apple के शुरुआती बिल्ड आमतौर पर बग वाले होते हैं और नए लिक्विड ग्लास इंटरफेस को अपनाने में कुछ समय लगता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple अभी भी iOS 18.6.2 पर काम कर रहा है, जिसका मतलब है कि अगर आप iOS 26 से संतुष्ट नहीं हैं तो पुराने वर्जन में डाउनग्रेड कर सकते हैं। अगर आप डाउनग्रेड करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iOS 26 से कैसे करें iOS 18.6.2 में डाउनग्रेड, ऐसे करें इंस्टॉल

Advertisement
  • 1. अपने आईफोन का डाटा बैकअप iCloud, Mac पर Finder या Windows पर iTunes के जरिए से सकते हैं। डाटा की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कई जगह बैकअप बना सकते हैं।
  • 2. उसके बाद सेटिंग्स > योर नेम > फाइंड माय>  फाइंड माय फोन में फाइंड माय आईफोन को बंद करें। एक्टिवेशन लॉक की दिक्कत दूर करने के लिए Apple ID से भी साइन आउट कर सकते हैं।
  • 3. Apple के ऑफिशियल सर्वर या IPSW.me से iOS 18.6.2 IPSW फाइल डाउनलोड करनी है। अपने iPhone मॉडल के लिए सही फाइल का चयन करें और चेक करें कि उस पर अभी भी साइन इन हो रहा है।
  • 4. अपने iPhone को अपने Mac या Windows PC से यूएसबी-सी या लाइटनिंग केबल का उपयोग करके कनेक्ट करना है। यह ध्यान रखें कि Finder (Mac) या iTunes (Windows) पहले iPhone का पता लगा ले।
  • 5. iPhone को DFU मोड में डालें। अगर आपे आईफोन में फेस आईडी है तो वॉल्यूम अप, फिर वॉल्यूम डाउन, साइड बटन को स्क्रीन के ब्लेक होने तक लॉन्ग प्रेस करें। फिर साइड + वॉल्यूम डाउन को एक साथ 5 सेकंड के लिए प्रेस करें, साइड बटन को छोड़ दें लेकिन वॉल्यूम डाउन को तब तक प्रेस रखें जब तक Finder डिवाइस का पता न लगा ले।
  • 6. रीस्टोर प्रक्रिया के लिए Mac पर, Finder खोलें, ऑप्शन की को प्रेस करें और रिस्टोर आईफोन पर क्लिक करना है। विंडोज पर iTunes का उपयोग करना है, शिफ्ट कीज को प्रेस करें और फिर रिस्टोर पर क्लिक करना है। पहले डाउनलोड हुई iOS 18.6.2 IPSW फाइल का चयन करना है
  • 7. इंतजार करें और इंस्टॉलेशन के दौरान आईफोन कई बार रीस्टार्ट होगा। इसे तब तक कनेक्टेड और पावर्ड रखना है, जब तक यह पूरा न हो जाए।
  • 8. रीस्टोर करने के बाद अधिकतम स्टेबिलिटी के लिए डिवाइस को नए iPhone के तौर पर सेट करें या फिर बैक से रीस्टोर करें। डाउनग्रेड करने का यह ऑप्शन हमेशा उपलब्ध नहीं रहेगा। Apple द्वारा साइन-इन बंद करने के बाद यूजर्स iOS 18.6.2 इंस्टॉल नहीं कर पाएंगे। इसलिए अगर आपको iOS 26 पसंद नहीं है तो अभी डाउनग्रेड करना सबसे अच्छा है। डाउनग्रेड करने के बाद Find My iPhone को फिर से ऑन करना और अपनी Apple ID से साइन-इन करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , How to Downgrade, iOS 26, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.