Ether और Bitcoin निवेशकों के लिए CoinShares के आंकड़े लाए ये बुरी खबर

डिजिटल एसेट मैनेजर CoinShares के सोमवार के आंकड़ों के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए अच्छी खबर नहीं है। Ether समेत अन्य डिजिटल कॉइन में आउटफ्लो देखा जा रहा है।

Ether और Bitcoin निवेशकों के लिए CoinShares के आंकड़े लाए ये बुरी खबर

सोमवार को ईथर 5.4 फीसदी की तेजी के साथ 2,091.96 डॉलर (करीब 1.55 लाख रुपये) पर था।

ख़ास बातें
  • Ether निवेश उत्पादों से 50 मिलियन डॉलर (लगभग 370 करोड़ रुपये) निकाले गए।
  • किप्टोबाजार में लगातार चौथे सप्ताह दिखा आउटफ्लो।
  • विभिन्न देशों द्वारा क्रिप्टो माइनिंग पर बैन का बाजार पर दिख रहा असर।
विज्ञापन
डिजिटल एसेट मैनेजर CoinShares के सोमवार के आंकड़ों के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए अच्छी खबर नहीं है। Ether समेत अन्य डिजिटल कॉइन में आउटफ्लो देखा जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार Ether निवेश उत्पादों और फंडों ने जून के अंतिम सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी के लिए नकारात्मक भावना का खामियाजा भुगतते हुए रिकॉर्ड आउट फ्लो दर्ज किया।  

संस्थागत निवेशकों ने Ether निवेश उत्पादों और फंडों से 50 मिलियन डॉलर (लगभग 370 करोड़ रुपये) निकाले। आंकड़ों से पता चलता है कि लगातार चौथे सप्ताह Ether को आउटफ्लो का सामना करना पड़ा। 29 जून को दोपहर 2 बजे तक भारत में ईथर की कीमत 1.59 लाख रुपये थी। जून के महीने में ईथर ने डॉलर के मुकाबले अपने मूल्य का लगभग 22 प्रतिशत खो दिया है। हालांकि सोमवार को ईथर 5.4 फीसदी की तेजी के साथ 2,091.96 डॉलर (करीब 1.55 लाख रुपये) पर था।

इधर Bitcoin उत्पादों और फंडों को लगातार सातवें सप्ताह आउटफ्लो का सामना करना पड़ा जिसमें 1.3 मिलियन डॉलर (लगभग 9.6 करोड़ रुपये) निकाले गए। इस साल के लिए बिटकॉइन का आउटफ्लो लगभग 490 मिलियन डॉलर (लगभग 3,640 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया। भारत में बिटकॉइन की कीमत 29 जून को दोपहर 2 बजे (IST) 25.90 लाख रुपये थी। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी जून में अब तक डॉलर के मुकाबले 8.4 फीसदी नीचे थी। अप्रैल के मध्य में 65,000 डॉलर (लगभग 48.2 लाख रुपये) के अब तक के उच्च स्तर के बाद से बिटकॉइन लगभग 46 प्रतिशत गिर गया है।

क्रिप्टो डेरिवेटिव एक्सचेंज Delta Exchange के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज बलानी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों तक बिटकॉइन का एकीकरण जारी रहेगा जब तक कि कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया जाता। यदि वैश्विक तरलता की घटती गति के कारण वैश्विक मैक्रो वातावरण बिगड़ता है तो यह उम्मीद की जाती है कि बिटकॉइन 30,000 डॉलर (लगभग 22.2 लाख रुपये) के निर्णायक स्तर को तोड़ सकता है और पिछली साइकल के उच्च स्तर 20,000 डॉलर (लगभग 14.8 लाख रुपये) को चुनौती दे सकता है। तब तक बिटकॉइन के इसी सीमा में होने की संभावना है और 42,000 डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) से ऊपर एक क्लासिक बुल ट्रैप सेट कर सकता है।"

कुल मिलाकर क्रिप्टो निवेश उत्पादों में 44 मिलियन डॉलर (लगभग 325 करोड़ रुपये) के साथ लगातार चौथे सप्ताह आउटफ्लो हुआ। मई के मध्य से जैसे ही नकारात्मक भावना फैली नेट साप्ताहिक आउटफ्लो 313 मिलियन डॉलर (लगभग 2,320 करोड़ रुपये) या मैनेजमेंट के तहत कुल संपत्ति का 0.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

बिटकॉइन खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाकर चीन द्वारा इस क्षेत्र पर कार्रवाई ने क्रिप्टोकरेंसी पर भावनाओं को आहत कर दिया है। इसके अलावा ब्रिटिश और जापानी रेगुलेटर्स ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में से एक Binance के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चेतावनी जारी की है। सप्ताहांत में ब्रिटेन के फाइनेंशियल रेगुलेटर ने कहा कि Binance किसी भी विनियमित गतिविधि का संचालन नहीं कर सकता है। रेगुलेटर ने उपभोक्ताओं को इस प्लैटफॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की है।

जापान ने भी Binance को इसी तरह की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह बिना पंजीकरण के जापानी ग्राहकों को क्रिप्टो एक्सचेंज सेवाएं प्रदान कर रहा है। प्रबंधन के तहत क्रिप्टो संपत्ति (Crypto Asset Under Management) भी नवीनतम सप्ताह में घटकर लगभग 38 बिलियन डॉलर (लगभग 2,82,120 करोड़ रुपये) हो गई। अप्रैल के अंत में AUM 65 बिलियन डॉलर (लगभग 4,82,620 करोड़ रुपये) था।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »