EPFO ने एडवांस क्लेम के लिए ऑटो सेटलमेंट लिमिट बढ़ाकर की 5 लाख रुपये, जानें कैसा करता है ये काम

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मेंबर्स के लिए बड़ी खबर आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2025 12:00 IST
ख़ास बातें
  • ऑटो क्लेम सेटलमेंट सिस्टम के जरिए ऑटोमैटिक स्तर पर काम करता है।
  • ऑटो क्लेम सेटलमेंट की लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया है।
  • कोरोना महामारी के दौरान एडवांस क्लेम के ऑटो सेटलमेंट को शुरू किया था।

ईपीएफओ EPF को मैनेज करता है।

Photo Credit: EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मेंबर्स के लिए बड़ी खबर आई है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार, 24 जून 2025 को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने भविष्य निधि (PF) की ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट को आसान फंड निकालने के लिए बढ़ा दिया है। आइए बढ़ी हुई ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


5 लाख निकाल पाएंगे मेंबर्स


रिपोर्ट के अनुसार, EPFO ने सभी एडवांस क्लैम के लिए ऑटो क्लेम सेटलमेंट की लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया है। पहले EPFO मेंबर्स के लिए यह लिमिट 1 लाख रुपये थी, जिससे तुरंत जरूरतों के लिए फंड का उपयोग किया जा सकता है। भविष्य निधि ने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान एडवांस क्लेम के ऑटो सेटलमेंट को शुरू किया था, जिससे मेंबर्स आसानी से फंड निकाल सकते हैं।

ईपीएफओ ने कहा कि 5 लाख रुपये की बढ़ाई हुई लिमिट के साथ एडवांस क्लेम अब ऑटो सेटलमेंट के जरिए होंगे, जिससे सब्मिट करने के तीन दिनों के अंदर उनका प्रोसेस होगा। यह अपग्रेड लिमिट और फंड पर ज्यादा तेज एक्सेस से मेंबर को सबसे ज्यादा जरूरत के समय पर वित्तीय सपोर्ट मिलने में मदद होगी।


Advertisement
ऑटो क्लेम सेटलमेंट कैसे करता है काम


ऑटो क्लेम सेटलमेंट सिस्टम के जरिए ऑटोमैटिक स्तर पर काम करता है, जिसमें कोई इंसानी हस्तक्षेप नहीं होता है। इससे तेजी से बदलाव और ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित होती है। भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) काम करता है। यह कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) को मैनेज करता है, जो भारत में सभी वेतन वाले कर्मचारियों के लिए उपलब्ध एक रिटायरमेंट बेनिफिट प्लान है।

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 में ईपीएफओ ​​ने ऑटो सेटलमेंट के जरिए 2.34 करोड़ एडवांस क्लेम को प्रोसेस किया था जो कि बीते वर्ष की तुलना में 161 प्रतिशत की ग्रोथ है। उल्लेखनीय रूप से, 2024-25 में सभी अग्रिम दावों में से 59 प्रतिशत ऑटो मोड के जरिए निपटाए गए थे। वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 3 महीनों से भी कम समय में ही ईपीएफओ अब तक 76.52 लाख क्लेम का ऑटो सेटलमेंट कर चुका है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.