Twitter के लिए नए चीफ की तलाश करेंगे Elon Musk, पुराने CEO ने वापसी से किया इनकार

ट्विटर के पूर्व CEO, Jack Dorsey ने कहा है कि वह इस कंपनी को दोबारा संभालने की पेशकश स्वीकार नहीं करेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 12:44 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने बताया कि कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग को जल्द पूरा किया जाएगा
  • ट्विटर को मस्क ने लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है
  • पिछले कुछ दिनों से टेस्ला के शेयर में गिरावट आ रही है

पिछले महीने के अंत में मस्क ने ट्विटर को खरीदने की डील पूरी की थी

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को चलाने में अपना कम समय लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वह ट्विटर के लिए नए चीफ की तलाश करेंगे। मस्क ने बताया कि उन्हें जल्द ही कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग को पूरा करने की उम्मीद है। 

इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव मस्क ने कंपनी में अपने लगभग 56 अरब डॉलर के सैलरी पैकेज को सही ठहराते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पैकेज ऐसे परफॉर्मेंस टारगेट्स पर बेस्ड है जिन्हें पूरा करना आसान है और इसके लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्वीकृति दी थी। हालांकि, उन्होंने बाद में एक ट्वीट कर कहा कि ट्विटर के मजबूत स्थिति में आने तक वह कंपनी की अगुवाई करना जारी रखेंगे। ट्विटर के पूर्व CEO, Jack Dorsey ने कहा है कि वह इस कंपनी को दोबारा संभालने की पेशकश स्वीकार नहीं करेंगे। एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा था कि क्या वह CEO की पोजिशन लेंगे, इस पर डोर्सी ने इनकार कर दिया। 

मस्क ने कोर्ट में कहा कि ट्विटर को टेकओवर करने के बाद कंपनी को सुधारने के लिए उन्हें अधिक समय लगाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने यह माना कि टेस्ला के कुछ इंजीनियर्स ट्विटर की इंजीनियरिंग टीमों के मूल्यांकन में मदद कर रहे हैं। हालांकि, उनका कहना था कि टेस्ला के इंजीनियर्स यह स्वैच्छिक तौर पर और अपना काम पूरा करने के बाद कर रहे हैं। मस्क ने ट्विटर को खरीदने के कुछ दिनों बाद ही Tesla के कम से कम 3.95 अरब डॉलर के शेयर्स बेचे हैं। उन्होंने अगस्त में कहा था कि वह टेस्ला के शेयर्स की बिक्री तभी करेंगे जब उन्हें ट्विटर को खरीदने के लिए मजबूर होना पड़े। कंपनी की ओर से की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि मस्क ने लगभग 1.95 करोड़ शेयर्स बेचे हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसके लिए पहले से योजना थी या नहीं। ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले मस्क ने इसके लिए अमेरिकी बैंकों से लगभग 13 अरब डॉलर का लोन लिया है।

पिछले महीने के अंत में मस्क ने ट्विटर को खरीदने की डील पूरी की थी। इसके बाद से टेस्ला का शेयर 12 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। इस अवधि में नैस्डैक 100 इंडेक्स में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स चाहते हैं कि मस्क चुनौतियों का सामना कर रही इस कंपनी पर ध्यान दें। स्लोडाउन, सप्लाई चेन की मुश्किलों और रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने से टेस्ला की सेल्स पर असर पड़ा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.