Elon Musk vs Mark Zuckerberg फाइट कंफर्म! यहां होगी लाइव स्ट्रीम ...

Elon Musk और Mark Zuckerberg के बीच रिंग में एक रोचक जंग होने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अगस्त 2023 21:33 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्क vs मार्क जुकरबर्ग फाइट कंफर्म हो चुकी है।
  • इस फाइट से जो कमाई होगी, उसे चैरिटी में दिया जाएगा।
  • Elon Musk ने एक ट्वीट के जरिए लाइव स्ट्रीम की पुष्टि की।

Elon Musk और Mark Zuckerberg के बीच रिंग में एक रोचक जंग होने वाली है।

एलन मस्क vs मार्क जुकरबर्ग फाइट कंफर्म हो चुकी है। दुनिया की दो सबसे बड़ी हस्तियों के बीच होने वाली ये फाइट अभी से सुर्खियां बटोर रही है। फाइट को Twitter यानि एक्स पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग, दोनों ही टेक जगत के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। साथ ही दोनों दुनिया की सबसे अमीर हस्ती भी कही जाती हैं। ऐसे में इतनी बड़ी हस्तियों के बीच होने वाली फाइट को भला कौन नहीं देखना चाहेगा। आइए आपको बताते हैं कि दोनों दिग्गजों के बीच होने वाली इस फाइट को कब, कहां, और कैसे लाइव देखा जा सकेगा। 

Elon Musk और Mark Zuckerberg के बीच रिंग में एक रोचक जंग होने वाली है। इस फाइट से जो कमाई होगी, उसे चैरिटी में दिया जाएगा। एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर यानि X के सीईओ हैं। वहीं मार्क जुकरबर्ग Meta के सीईओ। व्यापारिक एंगल से देखें तो दोनों के ही बीच पहले से ही गलाकाट प्रतियोगिता चल रही है। ऐसे में दोनों का रिंग में आकर फाइट करना और भी रोमांचक होने वाला है, जिसको देखने के लिए दुनियाभर की निगाहें इस लड़ाई पर टिकी हैं। Twitter को टक्कर देने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने अपना नया प्लेटफॉर्म Threads हाल ही में लॉन्च किया है। दोनों के बीच होने वाली फाइट के बारे में Elon Musk ने एक ट्वीट के जरिए पुष्टि कर दी है, और कहा कि फाइट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा- 

Advertisement
एलन मस्क द्वारा जुकरबर्ग को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स केज फाइट के लिए हाल ही में चुनौती दी गई थी। जिसे जुकरबर्ग ने स्वीकार कर लिया था। इस कहानी की शुरुआत Threads से ही हो गई थी। दरअसल कुछ समय पहले एलन मस्क ने Meta के बारे में चिंता जाहिर की थी कि यह दुनिया में दबदबा बनाना चाहती है। इस पर एक यूजर ने कहा था कि मार्क जुकरबर्ग को फाइट फॉर्मेट Jiui Jitsu भी आता है, इसलिए मस्क को उनसे सावधान रहना चाहिए। 

इस बात के जवाब में मस्क ने लिखा था कि वह केज फाइट के लिए तैयार हैं। Cage Fight दो प्रतिद्वंदियों के बीच होने वाला मुकाबला है। जिसमें लड़ने वाले रिंग के अंदर अलग अलग तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। रिंग के चारों तरफ एक जाल लगा होता है, इसलिए इसे केज फाइट कहा जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.