Elon Musk ने क्रिप्टोकरेंसी के सपोर्ट में फिर किया ट्वीट, लिखा...

क्रिप्टो को लेकर ट्वीटर पर एक आक्रोशित यूजर द्वारा उनसे पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "असली मुकाबला फिएट और क्रिप्टो के बीच है। संतुलन के लिहाज से में क्रिप्टो को सपोर्ट करता हूं।"

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मई 2021 12:41 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने कॉमेडी टीवी शो में क्रिप्टोकरंसी को "hustle" कह दिया था
  • मस्क के बयानों से लगातार प्रभावित होती हैं क्रिप्टो कीमतें
  • फरवरी में टेस्ला ने बिटकॉइन में $1.5 बिलियन का निवेश किया था

मई की शुरुआत में टेस्ला ने बिटकॉइन को पेमेंट रूप में अस्वीकार्य कर दिया था

टेस्ला प्रमुख ऐलन मस्क (Elon Musk) ने शनिवार को ट्वीट के जरिए कहा कि सरकार द्वारा जारी मुद्रा (फिएट करंसी) और क्रिप्टोकरंसी के बीच यदि किसी एक को चुनना हो तो वह क्रिप्टोकरंसी का साथ देंगे। क्रिप्टो को लेकर ट्वीटर पर एक आक्रोशित यूजर द्वारा उनसे पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "असली मुकाबला फिएट और क्रिप्टो के बीच है। संतुलन के लिहाज से में क्रिप्टो को सपोर्ट करता हूं।"

मस्क ने पिछले दिनों बिटकॉइन (भारत में कीमत) की फिएट मनी से तुलना की थी। अक्सर वह क्रिप्टोकरंसी को लेकर ट्वीट करते रहते हैं और जिसका प्रभाव बिटकॉइन और मीम आधारित डिजिटल करंसी डॉजकॉइन (भारत में कीमत) की कीमतों पर दिखाई पड़ता है।  

फरवरी में बिटकॉइन की कीमतों एकदम से इजाफा हो गया जैसे ही टेस्ला ने ऐलान किया कि उसने $1.5 बिलियन (लगभग 10,990 करोड़ रुपये) इसमें निवेश किए हैं और जल्द ही यह इसे कार के लिए भुगतान हेतु पेमेंट के रूप में स्वीकार करेगी।

हालांकि उसके बाद अभी बीते दिनों उनका एक और बयान आया कि अब टेस्ला बिटकॉइन को कार बिक्री के दौरान पेमेंट रूप में स्वीकार नहीं करेगी। बयान के पीछे का कारण उन्होंने बिटकॉइन माइनिंग के चलते पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को बताया। उसके बाद से बिटकॉइन की कीमतें फिर से नीचे आने लगीं।
Advertisement

वहीं मई महीने की शुरुआत में उन्होंने Saturday Night Live कॉमेडी टीवी शो में क्रिप्टोकरंसी को "hustle" (ठगी) कह दिया। इसके बाद से कीमतों और अधिक गिरावट होने लगी।
दो दिन पहले उनका एक बयान सामने आया कि उन्होंने अपनी डॉजकॉइन होल्डिंग में से कुछ नहीं बेचा है और न ही वो बेचेंगे।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.