Elon Musk को रहस्यमय मौत का शक, Tesla सीईओ के ट्वीट से मची हलचल

जब एलन मस्क द्वारा ट्विटर (Twitter) अधिग्रहण की बात सामने आई है तभी से ट्विटर और एलन मस्क दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हां मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने की बात कही है तो जल्द ही यह डील पूरी होने की उम्मीद है।

Elon Musk को रहस्यमय मौत का शक, Tesla सीईओ के ट्वीट से मची हलचल

Photo Credit: Reuters

एलन मस्क द्वारा Twitter पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) हर दिन ट्विटर पर धमाल कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों पहले जब एलन मस्क द्वारा ट्विटर (Twitter) अधिग्रहण की बात सामने आई है तभी से ट्विटर और एलन मस्क दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हां मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने की बात कही है तो जल्द ही यह डील पूरी होने की उम्मीद है। आज मस्क ने ट्वीट कर अपनी रहस्यमय मौत होने का शक जताया है।

मस्क ने ट्वीट में कहा कि 'अगर मेरी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाती है तो यह जानकर अच्छा लगा' वैसे तो मस्क के इस ट्वीट का मतलब साफ तौर पर समझ नहीं आया है, लेकिन इसे रूस की सेना से जोड़कर देखा जा रहा है। मस्क के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 10 हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है, 7 लाख 58 हजार से अधिक लोगो ने लाइक किया है और करीब 72 हजार लोगों ने कमेंट किया है।

आपको बता दें कि इससे कुछ समय पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जो कि किसी स्टेटमेंट का स्क्रीनशॉट जैसा प्रतीत होता है जो कि कथित तौर पर रोस्कोस्मोस के डायरेक्टर जनरल दिमित्री ओलेगोविच रोगोजिन का रूस की मीडिया को दिया गया स्टेटमेंट था। इसमें रूस के रोगोजिन ने एलन मस्क को यूक्रेन की सेना को कम्युनिकेशन डिवाइस उपलब्ध कराने को लेकर धमकी दी थी। रोस्कोस्मोस चीफ ने कथित तौर पर रूस की मीडिया को बताया कि मस्क का सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन मारियुपोल में यूक्रेन की सेना को इंटरनेट उपलब्ध करवा रहा है।

इन दोनों ट्वीट से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मस्क द्वारा यूक्रेन को युद्ध में मदद करने के लिए धमकियां मिल रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले मस्क ने ट्विटर पर कुछ यूजर्स के इस्तेमाल के लिए चार्ज लगाने को लेकर भी ट्वीट किया था। मस्क अक्सर ट्विटर की पॉलिसी की आलोचना करते आए हैं, अब यह देखना बाकि है कि जब ट्विटर की खरीद की डील पूरी हो जाती है तो उसके बाद मस्क ट्विटर में कैसे-कैसे बदलाव कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Twitter, Elon Musk Death
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  2. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  4. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  5. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  6. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  7. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  8. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  10. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »