Twitter डील तोड़ने के बाद ये खरीदने जा रहे Elon Musk, मगर क्या है सच?

ट्विटर डील कैंसल करने के चलते मुश्किल का सामने कर रहे एलन मस्क ट्विटर द्वारा जरूरी जानकारी न साझा करने का हवाला देते हुए डील कैंसल कर चुके हैं। वहीं ट्विटर ने इसके लिए मस्क पर केस कर दिया है।

Twitter डील तोड़ने के बाद ये खरीदने जा रहे Elon Musk, मगर क्या है सच?
ख़ास बातें
  • एलन मस्क ट्विटर की डील करके उसे कैंसल कर चुके हैं।
  • एलन मस्क रोजाना किसी न किसी बयान के चलते छाए रहते हैं।
  • मस्क ने फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदने का ऐलान किया!
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर इंसान और Tesla और SpaceX जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क Elon Musk ने आज सुबह ट्वीट करके फिर से लोगों को हैरान कर दिया। मस्क ने फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) को खरीदने का ऐलान किया। आपको बता दें कि बीते कुछ माह पहले मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में कुछ वजहों का हवाला देते हुए डील को कैंसल कर दिया। ट्विटर डील के वक्त एलन मस्क रोजाना किसी न किसी बयान के चलते छाए रहते थे।

एलन मस्क ने आज सुबह ट्वीट करके बताया कि लोकप्रिय फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) खरीदना चाहते हैं। मगर जब ट्विटर यूजर्स ने इसको लेकर सवाल पूछे तो वह अपनी बात से मुकरते हुए बोले कि मैं मजाक कर रहा था। मस्क ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, इससे पहले भी वह ट्विटर की डील करके उसे कैंसल कर चुके हैं। मस्क अभी तक ट्विटर की डील कैंसल करने के चलते कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं।

मस्क ने आज सुबह एक ट्वीट में लिखा कि, यह काफी साफ है कि मैं आधा रिपब्लिकन पार्टी का सपोर्ट करता हूं और आधा डेमोक्रेटिक पार्टी का सपोर्ट करता हूं। वहीं इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्‍होंने लिखा कि "मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीद रहा हूं। आपका स्वागत है।" हालांकि उन्होंने इसक डील को लेकर अन्य कोई भी जानकारी साझा नहीं की। इसके बाद लगातार यूचर्स ने इस पर कमेंट्स किए। आपको बता दें कि फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का मार्केट वैल्यू लगभग 2.08 अरब डॉलर था। मैनचेस्टर यूनाइटेड का स्वामित्व अमेरिकी ग्लेजर फैमिली के पास है। ग्लेजर फैमिली ने इस क्लब को साल 2005 में 86 करोड़ डॉलर में खरीदा था। यह क्लब ग्रेटर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड में मौजूद है, जिसे एक इंग्लिश फुटबॉल क्लब कहा जाता है। दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय फुटबॉल क्लबों में शुमार इस क्लब की ओर से महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी खेलते हैं।

ट्विटर डील कैंसल करने के चलते मुश्किल का सामने कर रहे एलन मस्क ट्विटर द्वारा जरूरी जानकारी न साझा करने का हवाला देते हुए डील कैंसल कर चुके हैं। वहीं ट्विटर ने इसके लिए मस्क पर केस कर दिया है और कहा कि वह डील छोड़ने के लिए स्पैम अकाउंट का बहाना बना रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Twitter, Manchester United
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »