Tesla, SpaceX और Twitter के बाद Elon Musk शुरू करेंगे यूनिवर्सिटी! क्‍या है तैयारी? जानें

Elon Musk University : मस्क ने ‘द फाउंडेशन’ नाम की एक नई चैरिटी को लगभग 100 मिलियन डॉलर डाेनेट किए हैं। उम्‍मीद है कि फाउंडेशन एक स्‍कूल शुरू करेगा।

Tesla, SpaceX और Twitter के बाद Elon Musk शुरू करेंगे यूनिवर्सिटी! क्‍या है तैयारी? जानें

शुरुआत में 50 बच्‍चों को एनरोल करने की योजना है।

ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क को लेकर सामने आई नई जानकारी
  • मस्‍क शुरू करना चाहते हैं एक यूनिवर्सिटी
  • उन्‍होंने एक फाउंडेशन को खूब डोनेशन दिया है
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स और ‘टेस्‍ला' व ‘एक्‍स' जैसी कंपनियों के मालिक ‘एलन मस्‍क' (Elon Musk) नई प्‍लानिंग में जुटे हैं। आप सोच रहे होंगे कि मस्‍क अब क्‍या खरीदने वाले हैं। दिलचस्‍प यह है कि इस दफा मस्‍क कोई नई कंपनी नहीं बनाने जा रहे। वह अपनी यूनिवर्सिटी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि एलन मस्‍क अमेरिका के टेक्‍सास के ऑस्टिन में यूनिवर्सिटी शुरू करना चाहते हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने ‘द फाउंडेशन' नाम की एक नई चैरिटी को लगभग 100 मिलियन डॉलर डाेनेट किए हैं। उम्‍मीद है कि फाउंडेशन एक स्‍कूल शुरू करेगा। यह हाई स्‍कूल स्‍टूडेंट्स पर फोकस करेगा। शुरुआत में 50 बच्‍चों को एनरोल करने की योजना है। 

रिपोर्ट कहती है कि मस्‍क का लक्ष्‍य उस स्‍कूल को एक यूनिवर्सिटी में बदलना है, जो उच्‍च श‍िक्षा का मकसद पूरा करेगी। यूनिवर्सिटी की ओर से मान्‍यता हासिल करने के लिए भी आवेदन किया जाएगा। फ‍िलहाल प्‍लानिंग है कि बच्‍चों से कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी यानी उन्‍हें फ्री में एजुकेट किया जाएगा। 

शिक्षा के क्षेत्र में मस्‍क की दिलचस्‍पी काफी पहले से रही है। वह एक प्राइवेट स्‍कूल चलाते भी हैं, जिसमें उन्‍हीं की कंपनी के स्‍टाफ के बच्‍चे पढ़ते हैं। खास यह है कि मस्‍क के स्‍कूल में ग्रेड सिस्‍टम को फॉलो नहीं किया जाता। वहां बच्‍चों की योग्‍यता और उनकी क्षमता को देखकर उनका डेवलपमेंट किया जाता है। 

मस्‍क पिछले साल तब सुर्खियों में आए जब उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर (twitter) को खरीदा। कुछ महीनों बाद ही उन्‍होंने ट्विटर का नाम बदलकर ‘एक्‍स' कर दिया, जो उनकी स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' से मिलता जुलता है। स्‍पेसएक्‍स इन दिनों दुनिया का सबसे भारी रॉकेट ‘स्‍टारशिप' बनाने में जुटी है। इसका टेस्‍ट लॉन्‍च दो बार विफल रहा है, लेकिन कंपनी को उम्‍मीद है कि वह एक दिन जरूर सफल होगी।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »