रूस हमले के बीच यूक्रेन को Elon Musk का सपोर्ट, शुरू की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस

फेदोरोव ने Twitter पोस्ट के माध्यम से मस्क से अनुरोध किया, "हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमें स्‍टारलिंक स्‍टेशन मुहैया कराए जाएं ताकि रूस के हमले का हम सामना कर सकें।"

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 फरवरी 2022 12:49 IST
ख़ास बातें
  • रूस का हमला झेल रहे यूक्रेन की मदद के लिए एलन मस्क आए आगे।
  • यूक्रेन ने मांगी थीं सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज।
  • अरबपति एलन मस्क की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाती है।

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले और ज्यादा तेज कर दिए गए हैं।

रूस का हमला झेल रहे यूक्रेन की मदद के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) आगे आए हैं। रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। जहां बात कल तक गोलीबारी की हो रही थी, अब यह बमबारी और विस्फोटों तक पहुंच चुकी है। यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान होने लगा है। हवाई हमलों और बम विस्फोटों से देश में जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं जिनमें से इंटरनेट भी एक है। ऐसे में यूक्रेन के पहले उप प्रधानमंत्री (Ukraine First Vice Prime Minister) मयखैलो फेदोरोव (Mykhailo Fedorov) ने एलन मस्क से ट्विटर (Twitter) के जरिए मदद मांगी। जिसके बाद एलन मस्क यूक्रेन को सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस (Satellite Internet Service) देने के लिए तैयार हो गए। 

अरबपति एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस (Starlink Satellite Internet Service Provider) प्रोवाइडर कंपनी है। दुनियाभर में अधिकतर इंटरनेट सर्विसेज अंडरग्राउंड केबल के जरिए उपलब्ध करवाई जाती हैं। रूस का हमला झेल रहे यूक्रेन में बमबारी और विस्फोटों के अलावा साइबर हमले भी हो रहे हैं। देश की इंटरनेट सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। इसलिए शनिवार को यूक्रेन के वॉइस प्राइम मिनिस्टर और डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेंशन मिनिस्टर Mykhailo Fedorov ने एलन मस्क से एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से मदद की गुहार लगाई।
Advertisement

फेदोरोव ने Twitter पोस्ट के माध्यम से कहा, "मस्‍क आपके रॉकेट जहां अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक धरती पर लैंड कर रहे हैं, वहीं रूसी रॉकेट यूक्रेन के आम नागरिकों पर हमले कर रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमें स्‍टारलिंक स्‍टेशन मुहैया कराए जाएं ताकि रूस के हमले का हम सामना कर सकें।"

एलन मस्क ने तत्काल इस बारे में निर्णय लेते हुए यूक्रेन की मदद करने का फैसला लिया। उन्होंने मयखैलो फेदोरोव को इसके जवाब में लिखा, "स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस अब यूक्रेन में एक्टिवेट कर दी गई है। कई और टर्मिनल जल्द ही एक्टिवेट किए जा रहे हैं।"
Advertisement
 
Elon Musk की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) पिछले कई सालों से Starlink के जरिए सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाने पर काम कर रही है। कंपनी अब तक 2000 के लगभग सैटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़ चुकी है जो लगातार धरती का चक्कर लगाते हैं और पृथ्वी की निचली कक्षा में घूमते हुए धरती पर सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विसेज पहुंचाते हैं। 

रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia and Ukraine War) की बात करें तो रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले और ज्यादा तेज कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले चार दिनों से जारी इस युद्ध में अब तक रूस अपने 14 एयरक्राफ्ट, 8 हेलाकॉप्टर, 102 टैंक और 1 BUK मिसाइल खो चुका है। 3 हजार से ज्यादा सैनिक इस दौरान मारे गए हैं। रूस ने यूक्रेन के कीव, सुमी, मारियुपोल और पोल्टावा को हवाई हमलों का निशाना बनाया और आम नागरिक ठिकानों पर भी हमले किए जो अभी भी जारी हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.