Twitter पर ब्लू टिक के लिए हर महीने खर्च करने होंगे ₹660, मिलेंगे ये 4 नए फीचर्स!

एलन मस्क ने जब से ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज की बात कही थी, तब से ही इसके लिए विरोध शुरू हो गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Twitter ब्लू टिक अब नहीं मिलेगा फ्री
  • मस्क ने किया चार्ज लेने का ऐलान
  • ब्लू टिक में मिलेंगे खास नए फीचर्स

एलन मस्क ने ट्विटर के ब्लू टिक फीचर के लिए 8 डॉलर (लगभग 661 रुपये) चार्ज वसूलने की बात कही है।

एलन मस्क ने ट्विटर डील पूरी होते ही बोर्ड को भंग कर दिया था। ट्विटर के बोर्ड में एलन मस्क अब एकलौते शख्स हैं। यानी की पूरा कंट्रोल अब एलन मस्क के हाथ में है। ऐसे में दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर नए बदलाव करने भी शुरू कर दिए हैं। इनमें से एक फैसला मस्क ने ब्लू टिक के लिए लिया गया है। वैरिफाइड प्रोफाइल पर मिलने वाला ब्लू टिक अब लोगों को फ्री में नहीं मिलेगा। मस्क इसके लिए फीस चार्ज करने वाले हैं। 

एलन मस्क ने मंगलवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि ब्लू टिक के लिए एक सब्सक्रिप्शन चार्ज लिया जाएगा। मस्क ने अपने ट्वीट में 8 डॉलर (लगभग 661 रुपये) सब्सक्रिप्शन चार्ज की बात की है। वहीं इससे पहले कई रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया है कि मस्क इसके लिए 20 डॉलर (लगभग 1600 रुपये) तक चार्ज वसूल कर सकते हैं।

Advertisement
मस्क कह रहे हैं कि वे रिवेन्यू के लिए सिर्फ विज्ञापनों के भरोसे नहीं रह सकते हैं। हालांकि 8 डॉलर चार्ज किए जाने की बात भारत में शायद लागू न हो, क्योंकि अमेरिका के मुकाबले इस तरह के सब्सक्रिप्शन भारत में काफी सस्ते होते हैं। ऐसे में ट्विटर के ब्लू टिक के लिए भारत में चार्ज अमेरिका के मुकाबले कम ही रहने की संभावना है। अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि भारत में ब्लू टिक के लिए यूजर्स को कितना चार्ज देना होगा। वहीं, मस्क के ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज लगाए जाने की बात पर ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स के अजब-गजब रिएक्शन आए। किसी ने लिखा, 'मामला पूरा पालिका बाजार स्टाइल में हैंडल किया जा रहा है।'

एक यूजर ने लिखा, 'भाई सरोजिनी में 2 डॉलर में मिला जाता है, ढंग से लगाओ।'

वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'ना तेरा ना मेरा, चल इतने पर फिक्स करते हैं।'
 

ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे ये नए फीचर्स

ब्लू टिक प्रोफाइल यूजर्स को ट्वीट के रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे स्पैम आदि पर रोक लगाई जा सकेगी। 
Advertisement
ब्लू टिक वाले यूजर्स ज्यादा लम्बे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर पाएंगे। 
एलन मस्क के अनुसार, पब्लिशर अगर कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में आते हैं तो ब्लू टिक यूजर्स शुल्क वाले आर्टिकल्स मुफ्त में पढ़ सकते हैं। 

एलन मस्क ने जब से ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज की बात कही थी, तब से ही इसके लिए विरोध शुरू हो गया था। अमेरिकी लेखक स्टेफन किंग (Stephen King) ने तो इसके लिए खरी-खोटी भी सुना दी थी। उसके बाद मस्क ने उनके ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा था कि ब्लू टिक का चार्ज 20 डॉलर नहीं होगा। 8 डॉलर के बारे में क्या ख्याल है?
Advertisement

बात एक यूजर के ट्वीट से शुरू हुई थी जिसमें उसने मस्क ने पूछा कि उसके पास भारी संख्या में फॉलोअर हैं, फिर भी ब्लू टिक नहीं मिल पा रहा है। मस्क ने यहां सब्सक्रिप्शन चार्ज की बात कही थी। फिर सामने आया कि ब्लू टिक के लिए 20 डॉलर का चार्ज लिया जाएगा, जिसका सोशल मीडिया पर दुनियाभर में विरोध हुआ। स्टेफन किंग ने लिखा कि अगर ऐसा होता है तो मैं ये प्लेटफॉर्म ही छोड़ दूंगा। उसके बाद मस्क ने घोषणा कर बताया कि सब्सक्रिप्शन चार्ज 20 डॉलर नहीं बल्कि 8 डॉलर होगा। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.